Falahari upama recipe Total Post View :- 764

Falahari rajgir ka upama recipe in hindi; navratri special.

Falahari rajgir ka upama recipe in hindi; navratri special. पितृ पक्ष की समाप्ति पर नवरात्रि का आगमन होने वाला है। सभी नवरात्रि में तरह तरह से व्रत करते हैं। कोई एकमात्र सेवफल से तो कोई केवल दूध दही से । कोई एक वक्त फलाहार करके तो कोई दो वक्त फलाहार करके माता रानी को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं तथा भगवती के प्रति अपना प्रेम व श्रध्दा को प्रकट करते हैं।

किन्तु व्रत मन को एकाग्र करने के लिए किया जाता है। न से मन मे विचलन पैदा होता है अतः उपवास के दिनों में अन्न का बहिष्कार किया जाता है। किंतु भक्ति सर्वोपरि है। अब यदि आपकी भी योजना नवरात्रि व्रत रखने की है तो हम आपके लिए Falahari rajgir ka upama recipe in hindi; navratri special लाये हैं, जी अत्यंत पौष्टिक है।

Falahari rajgir ka upama

Rajgir ke fayde

  • राजगीर का आटा हड्डियों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • इसमें अन्य अनाजों की तुलना में तीन गुना अधिक कैल्शियम होता है।
  • यह हड्डियों को मजबूत करता है तथा ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या का कम खतरा भी होता है। 
  • इसमें लाइसिन व सिस्टीन होता है जिससे आपके बाल मोटे और मजबूत होते हैं।और बाल स्वस्थ रहते हैं।
  • समय से पहले बाल झड़ने की समस्या को इसके नियमित प्रयोग से रोका जा सकता है।
  • यह कैल्शियम के अलावा आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत होता है।
  • इसमें घुलनशील फाइवर, प्रोटीन और जिंक भी भारी मात्रा में पाए जाते हैं।
  • सबसे बड़ी बात इसमें कम फैट होता है।
  • राजगिरा के बीजों में फाइटोस्टरोल (phytosterols) होते हैं।
  • जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में ये मददगार होता है।
  • ये बॉडी में शुगर लेवल को मैनेज करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

Ingredients of Falahari rajgir ka upama

  1. 250 ग्राम राजगीर का आटा।
  2. तेल या घी।
  3. करी पत्ता।
  4. 2 टेबल स्पून फल्लीदाना।
  5. 5 हरी मिर्च या अपने स्वाद अनुसार लें।
  6. हरी धनिया पत्ती बारीक कटी हुई।
  7. एक टेबल स्पून जीरा।
  8. नमक स्वाद अनुसार।
  9. पानी आवश्यकता अनुसार।

Falahari rajgir ka upama recipe in hindi; navratri special.

  • सबसे पहले राजगीर के आटे को घी में धीमी आंच में भून लें।
  • यह बहुत जल्दी जल जाता है अतः आंच बहुत धीमी रखें ।
  • फल्लीदाना को भी अच्छी तरह रोस्ट करके इसके छिलके उतार कर टुकड़े कर लें।
  • एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल या घी डालें। इसमें जीरा तड़का लें।
  • अब करी पत्ता व हरी मिर्च को फ्राई करें। इसमें थोड़ा पानी डालकर उबलने दें।
  • इसे ढंककर उबाले ताकि पानी मे करी पत्ता व मिर्च का फ्लेवर आ जावे।
  • पानी मे उबाल आने पर भूना हुआ राजगीर का आटा धीरे धीरे डालते जाएं।
  • राजगीर का आटा पानी मे चलाते हुए डालें। ताकि गांठे न पड़ें।
  • एक मिनट के लिए ढंककर धीमी आंच में रख दें।
  • प्लेट में परोसते समय बारीक हरी धनिया व रोस्टेड फल्लीदाना के टुकड़ों को ऊपर से सजाएं।
  • आपका स्वादिष्ट Falahari rajgir ka upamaतैयार है। नवरात्रि में इसका आनन्द लें।

इसका इस्तेमाल पुडिंग, खीर और दलिया बनाने के लिए किया जाता है।

आप इसके बीजों को पॉप करके स्नैक के रूप में खा सकते हैं।

इसके आटे को मल्टीग्रेन आटे के साथ मिलाकर डायट में शामिल कर सकते हैं।

इसे किनोआ की तरह पकाया जा सकता है और सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

http://Indiantreasure. in

पोहा बनाने का सबसे आसान तरीका ; चटपटी और स्वादिष्ट पोहा रेसिपी!

टेस्टी वेटलॉस खिचड़ी रेसिपी ! शूगर पेशेंट भी खा सकते हैं !

टमाटर सूप की रेसिपी ; इसे पीने के फायदे और नुकसान !

7 नाश्ता रेसिपी जानिए ; नाश्ते के साथ भोजन भी फटाफट तैयार कैसे करें ?


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!