शरीर पर तिल का महत्व ; क्या कहते हैं आपके तिल Total Post View :- 2264

शरीर पर तिल का महत्व ; क्या कहते हैं आपके तिल

शरीर पर तिल का महत्व ; क्या कहते हैं आपके तिल – सामुद्रिक शास्त्र का अद्भुत चेप्टर.. आपके स्वभाव के रहस्य को खोल देते हैं ये तिल ! क्या आप जानते हैं शरीर पर तिल होने का क्या प्रभाव होता है ? यदि आपका उत्तर नहीं में है तो भी आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

क्योंकि आज हम आपको शरीर पर होने वाले तिल व उनके प्रभाव की जानकारी दे रहें है। अवश्य पढ़ें यह अत्यंत रुचिकर है। इससे जीवन मे होने वाली घटनाओं के बारे में भी समझा जा सकता है।

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक तिल स्त्री के बाएं भाग में तथा पुरुष के दाहिने भाग में शुभ माना जाता है। काले रंग के बजाय लाल व हल्के रंग का तिल ज्यादा शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं शरीर पर तिल होने का क्या प्रभाव होता है

शरीर पर तिल का महत्व | Importance Of Mole On Body

क्रमांकशारिरिक स्थानतिल का प्रभाव
01.माथे परबलवान हो
02.दोनों भौहों के बीचयात्रा होती रहे
03.दाहिनी आंख परस्त्री से प्रेम रहे
04.बायीं आंख परस्त्री के कलह रहे
05.दाहिने गाल परधनवान हो
06.बायें गाल परखर्च बढ़ता जाए
07.नाक परयात्रा होती रहे
08.कान परअल्पायु हो
09.होंठ परविषयों में रत रहे
10.ठुड्डी मेंस्त्री से प्रेम न रहे
11.गर्दन परआराम मिले
12.दाहिनी भुजा परमान-प्रतिष्ठा मील
13.बायीं भुजा परझगड़ालू हो
14.दाहिनी छाती परस्त्री से प्रेम रहे
15.बांयीं छाती परस्त्री से झगड़ा रहे
16.दोनों छाती के बीच मेंजीवन सुखी रहे
17.कमर मेंआयु परेशानी से गुजरे
18.पेट परउत्तम भोजन का इच्छुक
19.पीठ परप्रायः यात्रा में रहा करे
20.दाहिने हाथ की पीठ परधनवान हो
21.बाएं हाथ की पीठ परकम खर्च करे
22.दाहिनी हथेली परबलवान हो
23.बांयीं हथेली परखूब खर्च करे
24.दाहिने पैर मेंबड़ा बुध्दिमान हो
25.बाएं पैर मेंअधिक खर्च हो
शरीर पर तिल का महत्व | Importance Of Mole On Body

जानकारी का स्रोत

शरीर मे कुछ एक तिल होना एक सामान्य बात है। जो सभी को होते हैं। इन तिलों को देखकर व्यक्ति के स्वभाव का अनुमान लगाया जा सकता है।

ये जरूरी भी नहीं कि सब अनुमान सही ही हों। किंतु यदि आपको उपरोक्त स्थानों में कहीं भी तिल हों तो अवश्य सत्यता का परीक्षण करें। वैसे मैने इसे कभी गम्भीरता से नहीं लिया है।

किंतु आपको बता दूं कि उपरोक्त जानकारी प्रसिध्द पंचांग लाला रामस्वरूप जी.डी. एंड संस के पंचांग से ली गई है। मुझे ये काफी रोचक लगी सोचा आपसे शेयर कर लूं। जीवन अनोखा है। पता नहीं कब कौन से जानकारी महत्वपूर्ण हो जाती है।

आशा है शरीर पर तिल का महत्व ; क्या कहते हैं आपके तिल | Importance Of Mole On Body से सम्बंधित जानकारी आपको अवश्य पसंद आई होगी।

अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!!

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!