41 से 50 की उम्र में अपनी त्वचा का ऐसे रखें ख्याल! ब्यूटी टिप्स! Total Post View :- 886

41 से 50 की उम्र में अपनी त्वचा का ऐसे रखें ख्याल! ब्यूटी टिप्स!

नमस्कार दोस्तों! आज हम 41 से 50 वर्ष की आयु वर्ग के लिए त्वचा का ख्याल रखने की कुछ टिप्स बताएंगे। जिन्हें अपनाकर आप इस आयु में भी खूबसूरत और यंग बने रह सकेंगे। हर उम्र की अपनी खूबसूरती होती है। और उस खूबसूरती को बनाए रखना आपके हाथ में होता है।

हम दिन भर भी जो कुछ भी करते हैं उसका प्रभाव हमारे शरीर पर सीधा सीधा पड़ता है। अतः अपने शरीर का ख्याल रखने के लिए आपको समय निकालना ही पड़ेगा। तो बिना देर किए आपको बताते हैं 41 से 50 वर्ष की उम्र में किस तरह से अपनी त्वचा का ध्यान रखना चाहिए

41 से 50 की उम्र में त्वचा की सुरक्षा के उपाय!

  • त्वचा की सुरक्षा हेतु हम विभिन्न स्तरों पर इसकी चिकित्सा प्रारंभ करेंगे।
  • 1-हारमोंस परिवर्तन – 41 से 50 वर्ष की अवस्था एक ऐसी अवस्था होती है।
  • जहां बहुत तेजी से हार्मोनल चेंजेज आते हैं। और हमारा हार्मोन संतुलन बिगड़ जाता है।
  • इसे बैलेंस करने के लिए सुबह उठते ही हार्मोनल बैलेंस चूर्ण का इस्तेमाल करें।
  • यह चूर्ण आप अपने घर पर बनाएं।
  • हार्मोनल चूर्ण बनाने के लिए 100 ग्राम सौंफ, 100 ग्राम अजवाइन,और मिश्री मिलाकर पाउडर बना लें।
  • यदि आप डायबिटिक हैं तो गुड़ का इस्तेमाल करें।
  • इसे सुबह-सुबह खाली पेट एक चम्मच चूर्ण खाएं। यह हार्मोन के असंतुलन को ठीक करेगा।
  • 2- डाइट – संतुलित आहार करें। दो से 3 लीटर पानी दिन भर में अवश्य पिए।
  • और मशरूम का सप्ताह में एक बार सेवन करें यह शरीर में हार्मोन को बैलेंस करता है।
  • 3- एक्सरसाइज – शारीरिक शक्ति को बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी होती है।
  • 41 से 51 वर्ष की इस अवस्था में शरीर धीरे-धीरे शक्तिहीन होना शुरु होता है।
  • ऐसे समय उसे शक्ति प्रदान करने के लिए एक्सरसाइज अवश्य करें।
  • जिसमें सुबह घूमना (मॉर्निंग वॉक) बहुत जरूरी है। योगासन व प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

त्वचा की बाहरी सुरक्षा के उपाय!

  • 1- फेस मसाज – हमारी स्किन में ऊपर की परत कॉलेजन इलास्टिन प्रोटीन की होती है।
  • जो 25 वर्ष की उम्र से धीरे-धीरे टूटना शुरू हो चुकी होती है, यह 41 से 50 वर्ष की उम्र में तेजी से टूटने लगती है।
  • इसके लिए आवश्यक रूप से प्रतिदिन सोने के पूर्व हल्के हाथों से बादाम रोगन तेल से चेहरे की मसाज करें।
  • फिर हल्के हाथों से गीले तौलिए से चेहरे को पोंछकर एंटी एजिंग लोशन लगा लें। इसे भी आप घर पर बनाएं।
  • एंटी एजिंग लोशन बनाने के लिए नींबू, ग्लिसरीन और गुलाब जल तीनों को बराबर मात्रा में मिला लें।
  • इसे रात में सोते समय लगाकर सोए।
  • यह आपकी स्किन को पोषण भी देगा और चेहरे से पिंपल, एक्ने, झुर्रियां, झाइयाँ आदि को दूर कर देगा।
  • 2- त्वचा की सफाई – अक्सर हम 41 से 50 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते स्वयं के प्रति लापरवाह हो जाते हैं।
  • फेस वॉश – इसीलिए अपनी आदतों में सुधार लाएं और दिन में कम से कम 3 बार हाइड्रेटिंग फेस वॉश से चेहरे को धोएं।
  • मॉइश्चराइजर – दिन में दो बार सुबह और दोपहर मॉस्चराइजर अवश्य लगाएं।
  • संसक्रीम – मॉश्चराइजर के ऊपर सनस्क्रीन एसपीएफ 50 अवश्य लगाएं।
  • नाइट क्रीम या एंटी एजिंग लोशन – सोते समय एंटी एजिंग लोशन या नाइट क्रीम लगा कर सोना कभी ना भूले।

अंत में!

  • इतना करने के पश्चात आप स्वयं पूर्णतः संतुष्ट होंगे। अतः चेहरे पर एक मुस्कान हमेशा बनाए रखें।
  • अक्सर 41 से 50 की उम्र में चेहरे पर तनाव की लकीरें पड़ने लगती हैं। क्योंकि हम मुस्कुराना भूल चुके होते हैं।
  • किंतु जब हम मुस्कुराते हैं तो तनाव की यह लकीरें अपने आप मिट जाती हैं।
  • अतः जब भी याद आए तभी मुस्कुराए यह आपकी इस उम्र में आपको और भी खूबसूरत बनाएगा।

41 से 50 वर्ष की उम्र में त्वचा का ख्याल रखने संबंधी ब्यूटी टिप्स आपको अच्छे लगे हो तो इसे अपने एज ग्रुप के लोगों में अवश्य शेयर करें।

ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए देखते रहे आपकी अपनी वेबसाइट

http://Indiantreasure. in

संबंधित पोस्ट भी अवश्य पढ़ें !

पानी से वजन कम करने का आसान तरीका! अपनायें ये टिप्स!!

दिमाग तेज करने के लिए आसान तरीका!

वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए!

कच्चे दूध का उपयोग ; जानिए ब्यूटी टिप्स, झुर्रियों से पाएं छुटकारा !

https://youtu.be/r5e_L9Ncc4U

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!