सादा पराठा कैसे बनाएं ; हेल्दी व ताकतवर सुबह का नाश्ता ! Total Post View :- 913

सादा पराठा कैसे बनाएं ; हेल्दी व ताकतवर सुबह का नाश्ता !

पराठा प्रायः सभी घरों में बनते हैं और इसे सभी बना भी लेते हैं। किंतु कम तेल घी में सादा पराठा कैसे बनाएं कि सब आपकी तारीफ कर उठें। सुबह का सबसे ताकतवर नाश्ता पराठा और लस्सी होता है।

होता यह है कि सादा पराठा बनाने का तरीका ही ऐसा है कि कम घी या तेल में बने हुये अच्छे नहीं लगते। और तवा में तेल या घी लगाते ही धुंआ निकलने लगता है। इस तरह से बने पराठे हेल्थ के लिए बहुत ही नुकसानदायक होते हैं।

और ज्यादा घी या तेल नुकसान भी करता है। लेकिन आज हम आपको कम घी या तेल में लज़ीज़ पराठा बनाना सिखाएंगे। जो आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद होगा।

तो आइए चलते हैं अपनी रेसिपी की तरफ ;

सादा पराठा रेसिपी !

  • सादा पराठा बनाने के लिए केवल आटा + पानी + घी या तेल की जरूरत पड़ेगी।
  • सबसे पहले आटा लेकर उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए आटा को गूंथ लें।
  • अब आटा को 10 मिनट के लिए ढंककर रख दें। इससे आटा अच्छी तरह फूलकर नरम मुलायम हो जाता है।
  • और पराठा या रोटियां अच्छे नरम बनते हैं।

सादा पराठा कैसे बनाएं !

  • अब 10 मिनट बाद गूंथे हुए आटे से लोई बना लें। चौकी पर बेलन की सहायता से गोल रोटी की तरह बेल लें।
  • रोटी में घी या तेल जो लगाना चाहें लगा लें। अब रोटी को आधा फोल्ड कर दें।
  • अब आधा फोल्ड किये हुए पराठा में पुनः घी या तेल लगा लें। और एक फोल्ड और करें।
  • ऐसा करने से पराठा टीकों आकार में बन जायेगा, उसे अच्छे से बेल दें ।
  • अब तव गैस पर रख गर्म कर लें, इसमें पराठा डाल दें, व रोटी की तरह बिना घी तेल लगाए अच्छे से सेंक लें।
  • जब पराठा अच्छी तरह तवा में सिंक जाए तो उसे तवा से नीचे उतार लें ।
  • अब पराठा में दोनों तरफ रोटियों की तरह अच्छी तरह से घी या तेल लगाकर ढंककर रख दें।
  • इस विधि से बनाये गए पराठे कभी भी कड़े नही होंगे।
  • व हमेशा इतने मुलायम व लज़ीज़ बनेंगे की कोई भी व्यक्ति आपकी तारीफ किये बिना नहीं रह पाएगा।

ध्यान रखें ! यदि आप सादा पराठा बनाने में विशेषज्ञ बनना चाहते हैं तो इसे अवश्य अपनायें।

देखते रहें हमारी वेबसाइट !

http://Indiantreasure. in

सम्बन्धित पोस्ट!

7 नाश्ता रेसिपी जानिए ; नाश्ते के साथ भोजन भी फटाफट तैयार कैसे करें ?

ऑक्सीजन देते 4 पौधे ; घर बैठे शुद्ध हवा पाएं और बढ़ाएं ऑक्सीजन लेवल !

https://youtu.be/kXeGiJ673Z8

Spread the love

2 thoughts on “सादा पराठा कैसे बनाएं ; हेल्दी व ताकतवर सुबह का नाश्ता !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!