कुंदरू खाने के फायदे ; मधुमेह के लिए रामबाण है यह!! Total Post View :- 2089

कुंदरू खाने के फायदे ; मधुमेह के लिए रामबाण है यह!!

नमस्कार दोस्तों! कुंदरू खाने के अनेकों फायदे हैं। यह नए पुराने चर्म रोग, सिरदर्द, कान के कीड़े, जोड़ों का दर्द मुख के रोग, बुखार और घाव को दूर करता है। डायबिटीज के लिए तो यह रामबाण है।

यह एक जंगली वनस्पति है जो कड़वी और मीठी दो तरह की होती है। इससे सब्जी के रूप में लोग उपयोग करते हैं। विशेष रुप से खांसी यकृत और मधुमेह के रोगों के इलाज की दवा बनाने के लिए इससे उपयोग में लिया जाता है।

आइए आज इस महत्वपूर्ण वनस्पति के संबंध में कुछ जानकारी प्राप्त करते हैं। जो सेहत के लिए बहुत जरूरी है। यह किन रोगों में काम आती है? इसे खाने के क्या फायदे हैं? तथा इसके गुण क्या है? आदि की समस्त जानकारी आज हम आपको देंगे, जिसे अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़िएगा।

कुंदरू के औषधीय गुण!

  • यह एक औषधीय सब्जी है। जिस में पोषक तत्व विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
  • सौ ग्राम कुंदरू में 1.4 मिलीग्राम आयरन, 0.08 मिलीग्राम विटामिन B2, और 0.07 विटामिन बी1,
  • फाइबर 1.6 मिलीग्राम और कैल्शियम 40 मिलीग्राम होता है।
  • यह एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटीसेप्टिक होता है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • विटामिन बी और बीटा कैरोटीन भी बहुत मात्रा में होता है। यह थायमिन का बेहतर स्रोत है।
  • जो कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोस में बदलता है और ग्लूकोस को हमारे शरीर में परिवर्तित करने में मदद करता है।
  • इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी, बी, बी3 होते हैं। जो इम्यून सिस्टम को सही रखते हैं।
  • कुंदरू की पत्ती, फूल, फल और जड़ सभी का औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है।

कुंदरू खाने के फायदे!

  • नियमित रूप से कुंदरू खाने की बहुत से फायदे हैं।
  • यह शरीर के विभिन्न अंगों को दुरुस्त कर सुचारू रूप से क्रिया करने में समर्थ बनाता है।
  • आंखें, गुर्दे और दिल की देखभाल करता हैं।
  • शरीर में खून की कमी से होने वाले रोग एनीमिया आदि में लाभदायक होता है।
  • यह वजन को नियंत्रित करता है। और त्वचा संबंधी सभी बीमारियों को दूर करता है।
  • इसमें मौजूद अत्यधिक पोटेशियम प्रतिदिन के लिए जरूरी होता है।
  • और यह ह्रदयतंत्र को सुचारू रूप से चलने में मदद करता है। जिससे हार्टअटैक व रक्त बाधा दूर होती है।
  • इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है। यह पित्त व कफ शामक होता है।
  • पित्त और कफ से संबंधित रोगों को नियंत्रित करता है। इसके खाने से डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है।
  • यह शरीर में जाकर इंसुलिन के निर्माण को तेज कर देता है और शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • यह मधुमेह के लिए रामबाण होता है।
  • एक पका फल रोज खाने से धीरे-धीरे शुगर की मात्रा नियंत्रित होकर डायबिटीज समाप्त हो जाती है।
  • इसका रस किडनी में मौजूद पथरी को गला कर शरीर से बाहर कर देता है।
  • यह हमारे इम्यून सिस्टम और नर्वस सिस्टम की सुरक्षा करता है।
  • तथा एपिलेप्सी व एंग्जायटी को भी सामान्य करता है। यह अल्ज़ाइमर को रोकने में मदद करता है।
  • पाचन तंत्र में सुधार लाता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। जिससे मोटापा दूर होता है ।
  • यह तंत्रिका तंत्र को दुरुस्त करता है।
  • लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है जिससे शरीर में आयरन की कमी खून की कमी दूर होती है।
  • इसके पत्तों को तेल में सिद्ध करके बनाने से यह तेल जोड़ों के दर्द में, दाद, खाज, खुजली में बहुत फायदा करता है।
  • कुंदरू के पत्तों का लेप पुराने से पुराने चर्म रोग को भी ठीक कर देता है।

अंत मे!

सेहत से भरपूर, गुणों का खजाना और पोषक तत्व,विटामिन और मिनरल्स से ओतप्रोत यह कुंदरू हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हितकारी होता है। हमने कुंदरू खाने के फायदे से संबंधित समस्त जानकारी आपको देने का प्रयास किया है।ताकि इसके फायदे जानकर आप इसे अपने भोजन में शामिल करें और रोगों को दूर भगाएं।

यदि यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने मित्रों और परिजनों में भी अवश्य शेयर करें। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए देखते रहे आपकी अपनी वेबसाइट

http://Indiantreasure. in

संबंधित पोस्ट भी अवश्य पढ़ें!

http://अमरूद खाने के फायदे

कद्दू खाने के फायदे ; यह दिमाग को तेज करता है!

लौकी का जूस पीने के फायदे ; 15 बीमारियों की दवा है लौकी !

https://youtu.be/vdDKzNhMNfk

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!