अदरक के टुकड़े पाचन तंत्र पर क्या असर करते हैं? Total Post View :- 760

अदरक के टुकड़े पाचन तंत्र पर क्या असर करते हैं?

नमस्कार दोस्तों! अदरक के टुकड़े पाचन तंत्र पर क्या असर करते हैं? और किस तरह से हमारे शरीर की विकृति को दूर करते हैं? इसे खाने के क्या फायदे और नुकसान हैं? इसे कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए? यह किस किस रोग में उपयोगी होती है? इस सब से संबंधित समस्त जानकारी आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे।

हमारे स्वास्थ्य से संबंधित यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी है। जिसे जानकर आप स्वयं अपना स्वास्थ्य ठीक रख सकते हैं। अतः इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ियेगा।

अदरक के गुण!

  • अदरक (उष्ण) गर्म प्रकृति की होती है। 100 ग्राम अदरक में 80 कैलोरी पाई जाती है ।
  • यह anti-inflammatory होती है अतः सूजन को कम करती है।
  • एंटी ऑक्सीडेंट भी है। और पाचक रस को बनाती है।
  • इसे अनेक तरह से उपयोग किया जाता है।
  • सब्जी, अचार, चाय, कोल्ड ड्रिंक, काढ़ा आदि में इसे उपयोग किया जाता है।
  • इसका पाउडर और पेस्ट बनाकर भी उपयोग किया जाता है। सूखे अदरक को सोंठ कहते हैं।

अदरक के टुकड़े खानेखाने के फायदे व नुकसान!

  • सभी घरों में पाए जाने वाली अदरक एक महा औषधि है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है।
  • इसके रस से खून पतला होता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।
  • इसके सेवन से ग्लूकोज की मात्रा सामान्य बनी रहती है। अतः यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभदायक है।
  • सर्दी जुकाम और अस्थमा के रोगियों के लिए अदरक का रस रामबाण है।
  • यह कफ को पिघलाकर बाहर निकालता है और श्वास नलिका को शुद्ध करता है।
  • अदरक गर्म होती है अतः इससे ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।
  • उचित मात्रा में सेवन किए जाने से यह बहुत ही फायदेमंद होती है।

अदरक के टुकड़े पाचन तंत्र पर क्या असर करते हैं!

  • पाचन से संबंधित समस्त समस्याएं कितनी भी पुरानी क्यों ना हो अदरक के नियमित सेवन से दूर हो जाती हैं।
  • गैस, कब्ज, अल्सर, बदहजमी, मितली आना, आदि सभी समस्याएं भोजन के पाचन से संबंधित होती हैं।
  • अदरक के टुकड़े पाचन अग्नि को तीव्र करते हैं और पाचक रस बनता है।
  • जिससे खाया हुआ पूरा भोजन आराम से पच जाता है।
  • इसके प्रयोग के लिए अदरक को छील कर बारीक बारीक टुकड़ों में काटकर सेंधा नमक और नींबू निचोड़ कर,
  • खाने के पहले चार पांच टुकड़े अच्छी तरह चबाकर खा लेना चाहिए।
  • उसके बाद भोजन करने से समस्त खाया हुआ भोजन आसानी से पच जाता है।
  • पाचन तंत्र ही समस्त रोगों की जड़ होता है। इसे सही रखने से सभी बीमारियां नियंत्रित की जा सकती है।

अदरक के विभिन्न रोगों में फायदे!

  • अतिरिक्त वर्जिश से मांसपशियों में होने वाले दर्द को अदरक का रस पीकर ठीक किया जा सकता है।
  • यह वेट लॉस करती है। मॉर्निंग सिकनेस को दूर करती है
  • इसके प्रयोग से शुगर कम होती है। अतः डायबिटीज में फायदेमंद है।
  • कोलेस्ट्रोल को भी कम करता है अतः हार्ट के लिए लाभदायक है।
  • महिलाओं को होने वाले मासिक दर्द में भी यह राहत पहुंचाती है।
  • अर्थराइटिस में जोड़ों के दर्द में इसका लेप लगाना एवं इसे खाना बहुत ही लाभदायक होता है।
  • अदरक का तेल भी दर्द नाशक होता है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है।
  • चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए और झुर्रियों को दूर करने के लिए भी अदरक के रस के साथ शहद मिलाकर चेहरे पर लेप लगाने से झुर्रियां दूर होती है।

अदरक के टुकड़े पाचन तंत्र पर क्या असर करते हैं से संबंधित समस्त जानकारी देने का प्रयास किया है। जो रोजमर्रा के जीवन में आपके लिए बहुत उपयोगी होगी। ऐसी बहुत सी छोटी-छोटी चीजें हमारे आसपस ही होती हैं। जिनसे हम अपनी छोटी-मोटी समस्याओं का खुद ही निराकरण कर सकते हैं। इसी उद्देश्य से हम यह जानकारी आप तक पहुंचाते हैं। अतः इसे अपने मित्रों और परिजनों को भी शेयर करें। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए देखते रहें आपकी अपनी वेबसाइट

http://Indiantreasure. in

संबंधित पोस्ट भी अवश्य पढ़ें!

दिमाग तेज करने के लिए आसान तरीका!

कान की सफाई कैसे करें ; कभी न करें ये 4 काम !

विरुद्ध आहार क्या है, किसके साथ क्या नहीं खाना चाहिए!

https://youtu.be/qPhLjhYzODw

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!