विरुद्ध आहार क्या है, किसके साथ क्या नहीं खाना चाहिए! Total Post View :- 2851

विरुद्ध आहार क्या है, किसके साथ क्या नहीं खाना चाहिए!

नमस्कार दोस्तों! विरुद्ध आहार क्या है – यह बहुत से रोगों को जन्म देता है, जिनके कारण को हम नहीं समझ पाते हैं। बहुत से ऐसे आहार हैं जो स्वयं में तो बहुत ही फलदायक हैं किंतु किसी दूसरे आहार के साथ मिलकर यही आहार विरोधी क्रिया करते हैं। जिन्हें विरुद्ध आहार कहते हैं।

आयुर्वेद में आहार चिकित्सा में इसका बहुत महत्व है। बहुत से रोग तो केवल भोजन को सही एवं प्राकृतिक ढंग से लेने पर ही ठीक हो जाते हैं। आज हम ऐसे ही कुछ आहारों के बारे में आपको बताएंगे जिनको एक साथ नहीं खाना चाहिए। आयुर्वेद में ऐसे 103 विरोधी आहार के बारे में बताया गया है।

किसके साथ क्या नहीं खाना चाहिए! विरुद्ध आहार क्या है!

  • दूध के साथ – दही, नमक, मूली, मूली के पत्ते अन्य कच्चे सलाद, सहजन, इमली, खरबूजा, बेलफल,
  • नारियल, नींबू, करौंदा, जामुन, अनार, उड़द, तिलकुट, सत्तू, तेल तथा अन्य प्रकार के खट्टे फल या खटाई,
  • एवं मछली आदि नहीं खाना चाहिए।
  • ठंडा और गर्म (चाय कॉफी, गर्म भोजन और आइसक्रीम) साथ में नहीं खाना चाहिए।
  • दही के साथ – खीर, दूध, पनीर, गर्म, पदार्थ, गर्म भोजन, खीरा, खरबूजा आदि दही के साथ ना खाएं
  • प्याज के साथ दूध नहीं खाना चाहिए यह एक दूसरे के कट्टर दुश्मन है, इनसे त्वचा संबंधी रोग होते हैं।
  • कटहल और दूध साथ में नहीं खाना चाहिए।
  • संतरा, मोसंबी, नारंगी, अंगूर, खट्टा आम भी दूध के साथ नहीं खाना चाहिए।
  • शहद के साथ घी और चावल के साथ सिरका,
  • काली उड़द की दाल के साथ दही, मट्ठा ( दही और काली उड़द के बड़ा) आदि नहीं खाना चाहिए।
  • इससे हार्टअटैक व ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है।
  • एकमात्र भोजन के इन नियमों का पालन कर लिया जाये तो बिना किसी रोग के जीवन बिता सकते हैं।
  • दूध और दही साथ में ना खाएं यह जहर के समान होता है । दही के साथ प्याज खा सकते हैं।
  • हाई प्रोटीन के साथ ऐसी चीजें प्रोटीन को पचने नहीं देती।
  • काली उड़द की दाल और दही साथ में नहीं खाना चाहिए।
  • दही को नमक के साथ कभी ना खाएं, दही मीठा खाना चाहिए।
  • दूध में सेंधा नमक या काला नमक खाया जा सकता है। सादे नमक के साथ दही ना खाएं।

अंत में !

विरुद्ध आहार क्या है अब आप जान चुके हैं। अब अपनी लाइफस्टाइल में चेक करें कि कौन कौन से विरुद्ध आप ले रहे हैं उन्हें तत्काल बंद करें। कई बार सुनने में आता है कि अक्सर शादी, पार्टी से लौटने के बाद लोगों की तबियत खराब हो जाती है।

कई बार तो अचानक हार्ट अटैक से मृत्यु तक हो जाती है। यह सभी विरुद्ध आहार के ही कारण होता है। यह आहार रोगों को आमंत्रित करते हैं। अतः इनसे दूर रहें।

विरुद्ध आहार क्या है से सम्बंधित जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने मित्रों व परिजनों को अवश्य शेयर करें। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए देखते रहें आपकी अपनी वेबसाइट

http://Indiantreasure. in

संबंधित पोस्ट भी अवश्य पढ़ें!

भोजन करने के नियम ; अवश्य दें पंच प्राणाहुति !

भोजन के बाद ऐसा क्या करना चाहिए, कि शरीर बलवान और फुर्तीला होता है ?

कैसा भोजन करना चाहिए!What should be the food?

https://youtu.be/xUyDnGU1D58

Spread the love

One thought on “विरुद्ध आहार क्या है, किसके साथ क्या नहीं खाना चाहिए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!