अगस्त माह के व्रत त्यौहार जयंती व दिवस Total Post View :- 732

अगस्त माह के व्रत त्यौहार व जयंती | Festivals Of August 2022

अगस्त माह के व्रत त्यौहारों में सावन के पहले सोमवार से शुभ शुरुआत होती है अगस्त माह व्रत और त्योहारों से भरा महीना है। इसमें लगभग 19 मुख्य व्रत त्योहार पड़ रहे हैं।

त्योहारों के साथ ही अगस्त माह में लगभग 16 जयंती दिवस पड़ेंगे। यहां हम आपको अगस्त माह के व्रत त्यौहार एवं मुख्य जयंती दिवस की सूची प्रस्तुत करेंगे।

जिसे देखकर आपके लिए उन्हें याद रखना आसान हो जाएगा। आइए जानते हैं अगस्त माह के व्रत कौन से हैं!

अगस्त माह के व्रत त्यौहारों की सूची

क्रमांकदिनदिनांकव्रत/त्यौहार का नाम
01.सोमवार01/08/2022श्रावण सोमवार व्रत/ दूर्वागणपति व्रत/ विनायकी गणेश चतुर्थी व्रत
02.मंगलवार02/08/2022नाग पंचमी, मंगलागौरी व्रत/ तक्षक पूजा
03.सोमवार08/08/2022पुत्रदा/पवित्रा एकादशी व्रत/ श्रावण सोमवार व्रत
04.मंगलवार09/08/2022मंगलागौरी व्रत/ प्रदोष व्रत
05.गुरुवार11/08/2022रक्षाबंधन / नारियल पूजन / बलभद्र पूजा
06.शुक्रवार12/08/2022स्नानदान पूर्णिमा / कजलियां
07.शनिवार13/08/2022अशुन्यशयन व्रत
08.रविवार14/08/2022कज्जली तीज/ सतवा तीज
09.सोमवार15/08/2022संकष्ठी गणेश चतुर्थी व्रत
10.सोमवार15/08/2022बहुला गणेश चौथ
11.बुधवार17/08/2022हरछठ/ हलषष्ठी
12.शुक्रवार19/08/2022श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत
13.मंगलवार23/08/2022गोवत्स द्वादशी / बछ बारस /जया/अजा एकादशी व्रत
14.गुरुवार25/08/2022शिव चतुर्दशी व्रत
15.शनिवार27/08/2022कुशोत्पाटिनी अमावस्या / पोला पिठोरा
16.रविवार28/08/2022तान्हा पोला
17.सोमवार29/08/2022बाबू दोज
18.मंगलवार30/08/2022हरितालिका तीज व्रत
19.बुधवार31/08/2022श्री गणेश प्रकटोत्सव
अगस्त माह के व्रत त्यौहारों की सूची

इस तरह अगस्त माह के त्यौहारों को आप अच्छी तरह याद रख सकेंगे । यह चार्ट आपकी बहुत मदद करेगा।

आइए जानते हैं अगस्त माह के मुख्य जयंती व दिवस कौन से हैं।

अगस्त माह के जयंती व दिवस

क्रमांकदिनदिनांकजयंती व दिवस
01.सोमवार से रविवार तक1 से 7 तारीख तकशिशुस्वास्थ्य स्तनपान सप्ताह।
02.सोमवार01/08/2022बाल गंगाधर तिलक पुण्यतिथि
03.बुधवार03/08/2022राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती
04.गुरुवार04/08/2022गोस्वामी तुलसीदास जयंती / किशोरकुमार जयंती
05.मंगलवार09/08/2022विश्व आदिवासी दिवस / युवक दिवस
06.गुरुवार11/08/2022लवकुश जयंती/ संस्कृत दिवस/ हयग्रीव जयंती/ खुदीराम बोस शहीद दिवस
07.शुक्रवार12/08/2022अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस
08.शनिवार13/08/2022वीर दुर्गादास राठौर जयंती / लैफ्ट हैंडर्स डे
09.शनिवार13/08/2022रानी अहिल्याबाई होल्कर पुण्यतिथि
10.रविवार14/08/2022गुलाबसिंह पटेल शहीद दिवस
11.सोमवार15/08/2022स्वतंत्रता दिवस/ योगी अरविंद जयंती
12.मंगलवार16/08/2022रानी अवन्तिबाई लोधी जयंती / अटलबिहारी बाजपेयी पुण्यतिथि
13.बुधवार17/08/2022मदनलाल धींगरा शहीद दिवस / श्री धरणीधर जयंती
14.शुक्रवार19/08/2022विश्व छायांकन दिवस / महर्षि नवल जयंती
15.रविवार28/08/2022गोटमार मेला पांढुर्णा
16.सोमवार29/08/2022राष्ट्रीय खेल दिवस/ मेजर ध्यानचंद जयंती / चक्रधर जयंती
अगस्त माह के जयंती व दिवस

निष्कर्ष

आशा है उपरोक्त अगस्त माह के व्रत त्यौहार व जयंती दिवस से सम्बंधित जानकारी आपको बहुत मदद करेगी। आप चाहे तो अपनी मेमोरी के लिए इस प्रकार चार्ट बनाकर अपने किचन में इसे लगा सकती हैं ।

उपरोक्त सभी जानकारी लाला रामस्वरूप आर. सी. एंड संस पंचांग (कैलेंडर) से ली गई है। आपकी सुविधा के लिए इसे लिस्टिंग किया गया है, ताकि कोई भी व्रत त्यौहार व मुख्य जयंती आप कभी भी भूल नहीं पाएंगे।

लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!