होममेड फेस सिरम से करें तीन दिन में झुर्रियों का सफाया!! Total Post View :- 1120

होम मेड फेस सीरम से करे तीन दिन में झुर्रियों का सफाया!!

नमस्कार दोस्तों !! होम मेड फेस सीरम से करे 3 दिन में झुर्रियों का सफाया ! रोजमर्रा की भगदौड़ में आपको अपना ध्यान रखना भी एक बहुत बड़ा काम लगता है। ऐसे में आसान सा कोई कार्य जो कम समय मे आपकी हिफाजत कर सके। ऐसे नुस्खे की तलाश आपको रहती है। तो आपकी वो तलाश आज पूरी होती है।

आज हम आपको आपकी खूबसूरती बनाये रखने के लिए आपकी स्किन का चौकीदार एक होम मेड फेस सीरम बनाना बताएंगे। यह मिनटों में बनकर तैयार होता है। मात्र तीन दिन तक 5 मिनट के प्रयोग से आप अपनी त्वचा को झुर्रियों रहित चिकनी और यंग बना लेंगे। जानते हैं होममेड फेस सीरम कैसे बनाते हैं और इसे किस तरह अप्लाई करना है।

होम मेड फेस सीरम बनाने का तरीका!

  • सीरम बनाने के लिए आपको घर मे मौजूद चार चीजों की जरूरत होगी।
  • अदरक को पीस कर एक चम्मच अदरक का रस निकाल लें।
  • एलोवेरा की फ्रेश पत्तियों से दो चम्मच एलोवेरा जेल निकाल लें, या पतंजलि जैल का उपयोग करें।
  • जैतून के तेल की आधा चम्मच (8-10 बून्दे) मिला लें। (नारियलतेल या बादाम तेल भी यूज़ कर सकते हैं)
  • आधा चम्मच नींबू का रस डाल दें।
  • इस तरह चारों चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। ये आपका फेस सीरम तैयार हो चुका है।
  • इसे तीन दिन तक चेहरे पर लगाने से चेहरे की झुर्रियां मिटने लगती हैं।
  • इतना ही नहीं चेहरे का कालापन, दाग धब्बे भी दूर हो जाते हैं। अदरक खूबसूरती के लिए वरदान है।
  • यह झुर्रियों को काटने का काम करती है। अपने ब्यूटी रेमेडी में इसे अवश्य शामिल करें।

सीरम को लगाने का तरीका !

  • एक सॉफ्ट फेस वॉश से अच्छी तरह चेहरे को धो लें। अब अपने चेहरे पर इस सीरम को लगा लें।
  • अब धीरे धीरे सर्कुलर मोशन में लगभग 5 मिनट तक चेहरे की मसाज करें।
  • 10 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा कर छोड़ दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धों ले।
  • चेहरे को हल्के हाथों से पोंछकर कोई भी मॉस्चराइजर लगा लें।
  • तीन दिन में आपके चेहरे से झुर्रियां समाप्त हो जाएंगी।
  • यदि झुर्रियां ज्यादा है तो इसे 1 दिन का गैप करके पुनः 3 दिन उपयोग करें।
  • चेहरे में किसी भी चीज को लगाने पर उसे जोर से नहीं रगड़ना चाहिए , वरना लाइंस पड़ जाती हैं।
  • इसके पहले प्रयोग से ही आपके चेहरे में बहुत फर्क आता है।

अंत में!

अक्सर महिलाएं अपनी खूबसूरती को लेकर बहुत ज्यादा जागरूक होती हैं। ऐसे में वे बहुत ज्यादा रेमेडी का उपयोग अपने चेहरे पर करने लगतीं हैं। जल्दी जल्दी उपचार बदलने से उन उपचारों का लाभ नहीं मिल पाता। अतः किसी भी उपचार को कम आए कम 45 दिन तक अवश्य करें। फायदा होने पर उसे अधिकतम 3 महीने अप्लाई करके कुछ दिन गैप करना चाहिए।

इस तरह होम मेड फेस सीरम बनाने व उसे लगाने का तरीका जानने के बाद आप इसे अवश्य ट्राई करें। इससे कोई भी नुकसान नहीं होता है। जिन मित्रों को इसकी आवश्यकता हो उन्हें सम्बन्धित जानकारी अवश्य शेयर करें। ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए देखते रहें आपकी अपनी वेबसाइट

http://Indiantreasure. in

अन्य पोस्ट भी अवश्य पढ़ें!

यंग और चमकदार स्किन के लिए ग्लुटाथिओन बढ़ाएं!

मानसून में फेस पैक से बनाएं अपनी स्किन को ग्लोइंग!!

महर्षि वाग्भट्ट के 5 नियम ; आपको कभी बीमार नहीं होने देंगे!

https://youtu.be/37XPnrESYsU

Spread the love

4 thoughts on “होम मेड फेस सीरम से करे तीन दिन में झुर्रियों का सफाया!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!