शशांकासन का simple तरीका और लाभ | Simple Method And Benefits Of Shashankasana ; Total Post View :- 1133

शशांकासन का आसान तरीका और लाभ -शरीर को लचीला बनाये

शशांकासन का आसान तरीका और लाभ ; योगासन करने अनेक फायदे हैं। शरीर के प्रत्येक अंगों को सुदृढ़ बनाने के लिए अलग अलग आसन हैं।

शशांकासन से पीठ दर्द में आराम मिलता है। इसके नियमित अभ्यास से कभी भी पीठ दर्द की समस्या नहीं होती। आइए जानते है

शशांकासन का आसान तरीका

  • वज्रासन’ की स्थिति में बैठकर दोनों हाथों को जांघो पर रख लें।
  • फिर धीरे-धीरे श्वास लेते हुए दोनों हाथों को कानों से हुए ऊपर की और उठायें।
  • पुनः धीरे-धीरे श्वास छोड़ते हुए उसी स्थिति में सामने की और इतना झुके कि मस्तक पृथ्वी का स्पर्श कर उठे।
  • इस स्थिति में यथासम्भवश्वास को बाहर ही रोके रखकर बाह्य कुम्भक करें।
  • फिर धीरे-धीरे श्वास लेते हुए पूर्व स्थिति में आकर हाथों को नीचे ले आयें।
  • हर बार एक मिनट के विश्राम के बाद उक्त अभ्यास को पाँच बार तक दुहराएं।

शशांकासन से लाभ

  1. इस आसन से वस्ति-प्रदेश का विकास होता है।
  2. पीठ के दर्द तथा जिगर के रोगियों के लिए यह विशेष हितकर है।
  3. यदि कामेन्द्रियाँ अल्प विकसित हो तो इस आसन के अभ्यास से उनका विकास होता है।
  4. महिलाओं की गर्भपात होने की शिकायत को भी दूर करता है।
  5. अब तक आप शशांकासन का आसान तरीका और लाभ के बारे में अच्छी तरह समझ गए होंगे।
  6. यह शरीर के प्रत्येक लाभ पहुंचाता है।

अंत में

  • आपने देखा कि शशांकासन करना कितना आसान है। आजकल पीठ का दर्द आम समस्या है।
  • पीठ दर्द से राहत में शशांकासन लाभ पहुंचाता है। योग अपनाएं व स्वस्थ रहे। नियमित रूप से योगासन करते रहने से शरीर लचीला बना रहता है। लचीला शरीर अधिक समय तक युवा बना रहता है। बुढ़ापे की निशानी शरीर मे हो रहा कड़ापन है।
  • आशा है आपको शशांकासन और उसके लाभ सम्बन्धी यह जानकारी अवश्य अच्छी लगी होगी।
  • इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।

ये भी करें

सर्वांगासन करने की विधि व लाभ

हलासन करने की विधि व लाभ

Spread the love

2 thoughts on “शशांकासन का आसान तरीका और लाभ -शरीर को लचीला बनाये

  1. Id like to thank you for the efforts you have put in penning this blog. Im hoping to view the same high-grade content by you in the future as well. In truth, your creative writing abilities has encouraged me to get my very own site now 😉

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!