गौ माता की सेवा से प्राप्त होती हैं दुर्लभ सिद्धियां! Total Post View :- 5158

गौ माता की सेवा से प्राप्त होती हैं दुर्लभ सिद्धियां!

नमस्कार दोस्तों! गौ माता की सेवा से हम जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता और सिद्धियां प्राप्त कर सकते हैं। यह केवल कहने की बात नहीं है। इनके प्रत्यक्ष प्रमाण भी देखे जा सकते हैं। आज गौ माता की जो स्थिति है यह वर्णनीय नहीं है। कलयुग के प्रभाव से यह भी अछूती नहीं है। जिनकी सेवा करने और केवल दर्शन मात्र से ही समस्त तीर्थों का पुण्य मिल जाता था आज वही दयनीय दशा में है।

इसके बावजूद ये निस्वार्थ भाव से अमृततुल्य दूध प्रदान करती है। जो कि आज भी किसी भी औषधि से सर्वश्रेष्ठ है। यह इस बात का प्रमाण है कि गौ माता चमत्कारिक प्रभाव को रखती हैं और उन्हीं प्रभावों से हमें पोषित करती हैं। अतः आज हम गौमाता की सेवा से प्राप्त होने वाली दुर्लभ सिद्धियों की चर्चा करेंगे।

गौ माता की सेवा से प्राप्त दुर्लभ सिद्धियां!

  • समस्त देवी देवता, समस्त तीर्थ, गंगा आदि पवित्र नदियां ऋषि मुनि सभी का निवास गौ माता के शरीर में होता है।
  • यदि हम केवल गौ माता के दर्शन करते हैं तो हमें उपरोक्त सभी के दर्शन का लाभ प्राप्त होता है।
  • और प्रणाम करने मात्र से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • जो व्यक्ति सभी सुखों की कामना करता है उसे प्रतिदिन गौमाता को प्रणाम अवश्य करना चाहिए।
  • केवल दर्शन, पूजन, नमस्कार और परिक्रमा करने तथा गाय को सहलाने, उसे चारा या गौ ग्रास खिलाने
  • तथा जल पिलाने से सभी देवी-देवता ऋषि मुनि तीर्थ पवित्र नदियां प्रसन्न होती हैं।
  • जिससे आशीर्वाद के रूप में अनेकानेक दुर्लभ सिद्धियां अनायास ही प्राप्त हो जाती हैं।
  • गौ माता की सेवा से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं जल्दी ही पूर्ण हो जाती हैं।
  • प्रातः काल गौ माता का दर्शन जीवन को उन्नत बनाता है।
  • और यात्रा के समय यदि प्रारंभ में गौमाता के दर्शन हो तो वह कार्य और वह यात्रा मंगलमय होती है।
  • जिस स्थान में गाय रहती है वह स्थान का वातावरण दूर-दूर तक शुद्ध और पवित्र हो जाता है।
  • प्रातः काल उठकर स्नान करने के पश्चात सर्वप्रथम गौ माता का स्पर्श करने से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं।

अंत में !

  • ऋषियों ने भी गौ सेवा को सर्वश्रेष्ठ और सर्वप्रथम करने योग्य कार्य माना है,
  • क्योंकि ऐसा करने से सभी देवी देवता, ऋषि, मुनि और तीर्थों की सेवा करने का पुण्य लाभ मिल जाता है।
  • इससे भगवान श्री विष्णु भी प्रसन्न होते हैं और अंत में अपने आप ही गोलोक की प्राप्ति हो जाती है।
  • अतः यदि आपके द्वार पर भी गाय बंधती है या फिर कोई भी गाय आकर आपके द्वार से संतुष्ट होकर लौटती हैं
  • तो समझिए कि आपके सारे पुण्य उदय होने वाले हैं और पाप नष्ट हो रहे हैं।
  • इसीलिए किसी न किसी रूप में गाय की सेवा करते रहें।

गौ माता की सेवा से प्राप्त होती है दुर्लभ सिद्धियां से संबंधित जानकारी आप अपने मित्रों और परिजनों को अवश्य शेयर करें। ताकि उन्हें भी गौ माता की सेवा करने और पुण्य लाभ करने का अवसर मिले।

ऐसी ही महत्वपूर्ण और रोचक जानकारियों के लिए देखते रहें आपकी अपनी वेबसाइट

http://Indiantreasure. in

अन्य पोस्ट भी अवश्य पढ़ें!

खुशियां देने वाला केमिकल डोपामाइन! इसे कैसे बढ़ाते हैं?

दिमाग तेज करने के लिए आसान तरीका!

छोटे बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए क्या करें!

https://youtu.be/XumWMVL1-sM

Spread the love

One thought on “गौ माता की सेवा से प्राप्त होती हैं दुर्लभ सिद्धियां!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!