गंडूष क्रिया (ऑइल पुलिंग ) क्या है : पहले ही दिन से अद्भुत लाभ पाएं ! Total Post View :- 2026

गंडूष क्रिया (ऑइल पुलिंग ) क्या है : पहले ही दिन से अद्भुत लाभ पाएं !

गंडूष क्रिया (ऑइल पुलिंग ) क्या है और इसके क्या फायदे हैं इन्ही से सम्बन्धित प्रश्नों के उत्तर लेकर हम उपस्थित है। अत्यंत चमत्कारी व पहले ही दिन से अद्भुत लाभ देने वाली यह क्रिया आयुर्वेद चिकित्सा का एक अंग है।

इससे गले व गले से सम्बन्धित सभी रोगों में लाभ होता है। यह शरीर के त्रिदोषों को बैलेंस करती है । आयुर्वेद में इसका बहुत महत्व है। आइये जानते है आयुर्वेद क्या कहता है इसके बारे में ,

गंडूष क्रिया (ऑइल पुलिंग) क्या है !

  • यह एक आयुर्वेदिक उपचार है। जिसमें सुबह के समय खाली पेट रहने पर इसे किया जाता है।
  • मुंह मे नारियल तेल को भरकर 5 से 10 मिनट तक उसे अच्छी तरह घुमाया जाता है। फिर उसे बाहर थूक देते हैं।
  • इस क्रिया को बढ़ा कर 20 से 30 मिनट तक किया जा सकता है।
  • इसे ही आयल पुलिंग (oil pulling) भी कहते हैं ।
  • यह आयुर्वेद की तेल चिकित्सा के अन्तर्गत आती है जो शरीर से वात- पित्त- कफ रोगों को दूर करती है।

गंडूष क्रिया (ऑइल पुलिंग) के फायदे या लाभ !

  • सबसे महत्वपूर्ण कार्य यह शरीर को डिटॉक्स करती है ।
  • मुंह के अंदर सबसे ज्यादा कीटाणु होते हैं और यह गंडुष क्रिया के जरिए तेल में चिपक कर बाहर निकल जाते हैं।
  • जिससे यह हमारे पेट तक नहीं पहुंच पाते और पेट संबंधी (पाचन संबंधी) गड़बडियां नहीं होती।
  • दाँतों व मसूड़ों को मजबूत करती है। सेंसिटिविटी ठंडा गर्म की प्रॉब्लम दूर करती है।
  • गले में कफ नहीं जमने देती। आवाज को साफ करती है। तथा गले सम्बन्धी सभी रोगों में लाभप्रद है।
  • इससे चेहरे की कांति बढाकर झुर्रियां मिटाती है तथा जॉ लाइन सुंदर बनती है।
  • यह वात रोग में अत्यंत लाभकारी है। इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं है।
  • आयुर्वेद की निरापद चिकित्सा विधि है। इसे सामान्य व्यक्ति बच्चे, बूढ़े, जवान सभी कर सकते हैं।
  • इसे अपनायें व जीवन को स्वस्थ व सुखी बनाएं ।

आपको गंडूष क्रिया (ऑइल पुलिंग) क्या है से सम्बन्धित जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अवश्य शेयर करें। और ऐसी ही रोचक व उपयोगी जानकारियों के लिए देखते रहें आपकी अपनी वेबसाइट

http://Indiantreasure. in

संबंधित पोस्ट भी अवश्य पढ़ें !

कान की सफाई कैसे करें ; कभी न करें ये 4 काम !

एसिडिटी का तुरन्त और परमानेंट इलाज कैसे करें !

दांतों की सुरक्षा कैसे करें ; डॉ. अनन्या (डेंटिस्ट) के बताए 10 टिप्स !

वात रोग का इलाज ; जानिए वात रोग में क्या खाएं, क्या न खाएं !

https://youtu.be/NyTiWBMyT_Q

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!