ब्लैक फंगस क्या है ; जानिए इससे बचने के उपाय ! Total Post View :- 841

ब्लैक फंगस क्या है ; जानिए इससे बचने के उपाय !

कोरोना महामारी के बाद महामारी का दूसरा स्टेप ब्लैक फंगस है। यह एक अत्यंत खतरनाक स्थिति है। ब्लैक फंगस क्या है, कैसे होता है, किसको हो सकता है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचने के क्या उपाय हैं।

आइये इस बीमारी के बारे में जानते हैं क्या कहते हैं डॉक्टर्स !

ब्लैक फंगस क्या है !

  • म्यूकर माइकोसीस या ब्लैक फंगस एक फंगल इन्फेक्शन है।
  • जो कोरोना के बाद लोगों में पनप रहा है। यह अत्यंत खतरनाक होता है।
  • फंगस की उत्पत्ति शरीर के नमी और गंदगी वाले स्थानों में होती है।
  • आपने घरों में भी देखा होगा कि चालू फ्रिज को कुछ दिनों के लिए बंद कर रख दिया जाये तो ,
  • उसमें काले रंग के धब्बे से पड़ जाते हैं। या कटी हुई प्याज या लहसुन में काले रंग के दाग पड़ जाते हैं।
  • यही वो ब्लैक फंगस है। जो अत्यंत खतरनाक होता है।

ब्लैक फंगस किसको होता है !

  • कोरोना से पीड़ित मरीज जिन्होंने स्टेरॉयड लिया हो तथा,
  • मधुमेह या अन्य किसी भी बीमारी से पहले से ही पीड़ित रहे हों या
  • लंबे समय तक आई सी यू में रहने के कारण यह बीमारी हो जाती है।
  • दरअसल बीमार होने के कारण व्यक्ति की इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) कमजोर हो जाती है।
  • जिससे व्यक्ति ब्लैक फंगस से नहीं लड़ पाता। अब आप जान गए होंगे कि ब्लैक फंगस किसको होता है।
  • जिनकी इम्युनिटी अच्छी है वो व्यक्ति इस बीमारी से लड़ने में सक्षम है।

ब्लैक फंगस के लक्षण क्या हैं !

  • ब्लैक फंगस के लक्षण क्या हैं ! ये जानना जरूरी है ताकि समय रहते सचेत हुआ जा सके।
  • इस बीमारी में गाल की हड्डी में दर्द होता है तथा चेहरे के एक हिस्से में दर्द या सूजन हो जाती है।
  • नाक बंद हो जाती है और नाक से काला या लाल स्राव होने लगता है।
  • दांत में दर्द होता है। जबड़े में भी दर्द होने लगता है। दांत टूटने लगते हैं। उल्टी में खून भी आ सकता है।
  • सीने में दर्द होता है साथ ही सांस लेने में बहुत परेशानी होने लगती है।
  • बुखार, सिरदर्द, खांसी भी होती है। इसके असर के कारण आंखों में धुंधला दिखाई देने लगता है,
  • या दोहरा दिखाई देता है। आँखों मे लालपन या दर्द होता है।
  • मरीज की मानसिक स्थिति में बदलाव से भी इस बीमारी की पहचान की जा सकती है।

ब्लैक फंगस से बचने के लिए निम्न सावधानियाँ बरतें !

  • सामान्य लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आई सी एम आर) ने कुछ सावधानियां बताई हैं।
  • जैसे ; शरीर की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। स्क्रब बाथ के जरिये शरीर को साफ रखें।
  • धूल भरी जगहों पर जाने से बचें। तथा मास्क का जरूर उपयोग करें।
  • बागवानी करते हुए तथा खेतों में काम करते समय अपने हाथों व पैरों को व शरीर को ग्लब्स व जूतों से अच्छी तरह ढंक कर रखें।
  • नीम की दातुन करें या निबौली को पीसकर दांतों में मंजन करें।
  • नीम पत्ती उबालकर स्नान करें। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। योगासन, प्राणायाम करें।
  • पौष्टिक आहार लें। अपनी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये।

अब तक आप यह जान चुके हैं कि ब्लैक फंगस क्या होता है, ब्लैक फंगस के क्या लक्षण है। इससे बचने के उपाय क्या हैं।

जब तक हम किसी चीज के बारे में नहीं जानते हैं डर भी तभी तक ज्यादा लगता है और यही डर हमारी प्रतिरोधक क्षमता को भी कम करता है। अतः डरें नहीं सावधान रहें।

जैसे ही कोई भी लक्षण दिखे तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। ध्यान रखें लक्षण प्रकट होने पर कोई प्रयोग न करें।

सम्बंधित लेख!

ऑक्सीजन देते 4 पौधे ; घर बैठे शुद्ध हवा पाएं और बढ़ाएं ऑक्सीजन लेवल !

नीम के फायदे जानिए ; मृत्युलोक का कल्पवृक्ष- नीम !

https://youtu.be/klVVD9P0t8I

अपना ख्याल रखें व दूसरों की मदद करें। व यह जानकारी सभी को शेयर करें। देखते रहें हमारी वेबसाइट

http://Indiantreasure.in

Spread the love

2 thoughts on “ब्लैक फंगस क्या है ; जानिए इससे बचने के उपाय !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!