ब्रेकफास्ट में क्या लेना चाहिए ; ब्रेकफास्ट फ़ूड लिस्ट! Total Post View :- 939

ब्रेकफास्ट में क्या लेना चाहिए : ब्रेकफास्ट फ़ूड लिस्ट!

नमस्कार दोस्तों! ब्रेकफास्ट में क्या लेना चाहिए या ब्रेकफास्ट कैसा हो, इस संबंध में हम ज्यादा नहीं सोचते। जो भी अच्छा लगा वही खा लेते हैं। किंतु यह कितना नुकसानदायक है इसे हम नहीं जानते। इसलिए आज हम ब्रेकफास्ट से संबंधित समस्त जानकारी आपको देंगे।

अधिकांश लोग ब्रेकफास्ट के बारे में नहीं जानते। सुबह सो के उठने के बाद सीधे आलू बंडा, समोसा, जलेबी जैसे तर माल खाते हैं। जिससे हमारे शरीर को कुछ भी पोषण प्राप्त नहीं हो पाता। तो चलिए जानते हैं ब्रेकफास्ट किसे कहते हैं और ब्रेकफास्ट में क्या लेना चाहिए, इसकी फ़ूड लिस्ट क्या है।

ब्रेकफास्ट किसे कहते हैं!

  • जब हम सोते हैं तो तब से लेकर सो कर उठने तक एक लंबा गैप, उपवास (फास्ट) कहलाता है।
  • हल्का सुपाच्य भोजन करके उस उपवास को तोड़ना या ब्रेक करना ब्रेकफास्ट कहलाता है।
  • जिस प्रकार उपवास के बाद हल्का भोजन ग्रहण करना चाहिए।
  • उसी प्रकार ब्रेकफास्ट में हल्का और सुपाच्य भोजन करना चाहिए।
  • ब्रेकफास्ट कभी भी एक सा नहीं होना चाहिए इससे निरंतर बदलते रहना चाहिए।
  • ब्रेकफास्ट ऐसा जिसमें प्रोटीन, विटामिन, कैलशियम, आईरन, वह पोषक तत्व भरपूर होने चाहिए ।
  • मशरूम, दाल, दूध, दही, छाछ और अंकुरित अन्न खाने चाहिए।
  • इन सभी में प्रोटीन, omega-3, B12 आदि बहुत मात्रा में पाया जाता है।
  • तो आइए जानते हैं कि हम सप्ताह के दिनों में किस प्रकार ब्रेकफास्ट को बदलकर ले सकते हैं।

ब्रेकफास्ट में क्या लेना चाहिए : ब्रेकफास्ट फ़ूड लिस्ट!

  • सुबह उठते ही भूख लगने पर हम कुछ भी खा लेते हैं। बगैर यह जाने की ब्रेकफास्ट में क्या लेना चाहिए ।
  • आइए जानते हैं ब्रेकफास्ट फ़ूड लिस्ट क्या होनी चाहिए
  • प्रतिदिन एक सा ब्रेकफास्ट नहीं करना चाहिए। यहां हम आपको लगभग 7 दिन के ब्रेकफास्ट की रेसिपी बताएंगे।
  • 1- अंकुरित अन्न – सप्ताह में हमें एक दिन अंकुरित अन्न अवश्य खाना चाहिए।
  • जिसमें साबुतमूंग, मूंगफली दाना, चना, मोठ, मेथी आदि को अंकुरित किया जा सकता है।
  • 2- फल या सब्जियों का जूस – दूसरे दिन लौकी, गाजर, संतरा या कोई भी फल या सब्जी का जूस पिएं।
  • 3- दलिया – गेहूं 500 ग्राम, बाजरा 500 ग्राम, मूंग 500 ग्राम, चावल 500 ग्राम, अजवायन 20 ग्राम और
  • 50 ग्राम तिल सभी को मिलाकर इसका दलिया बनवा कर सप्ताह में एक बार दलिया अवश्य खाना चाहिए।
  • 4- लस्सी या छाछ – एक दिन घर पर ही दही जमा कर उसकी लस्सी बनाकर या मीठा छाछ बनाकर पिएं।
  • 5- सूजी का उपमा या उत्तपम – जिसमें तेल का उपयोग कम करें, उपमा या सूजी में सब्जियां मिलाकर उत्तपम बना कर खाएं।
  • 6- सूजी की इडली सांभर – भाप में पकने से बिना तेल के बनी इडली और सब्जियां मिलाकर तैयार सांभर खाने में
  • सुपाच्य एवं पोषक तत्वों से भरपूर आहार होता है अतः इसे सप्ताह में एक बार अवश्य अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करें।
  • 7- पोहा – भाप से तैयार किया गया पोहा बहुत ही हल्का होता है।
  • और चावल से भी ज्यादा पोषक तत्वों से भरा पूरा होता है।
  • 8- चीला – छिलके वाली मूंग दाल के चीला जिसमें अलग-अलग सब्जियां मिलाकर बनाएं।
  • जैसे परवल, ककड़ी, लौकी, टिंडा, अदरक, हरी मिर्च, हरी धनिया, टमाटर आदि।
  • प्रतिदिन एक-एक सब्जी को अलग अलग तरह से मूंग दाल में मिलाकर बनाएं।

अंत में!

  • ब्रेकफास्ट कभी भी लगातार एक सा नहीं लेना चाहिए उसमें प्रतिदिन बदलाव लाना चाहिए
  • इससे हमारा मेटाबॉलिज्म सही होता है और शरीर की पाचन क्षमता बढ़ती है।
  • जिससे सारे पोषक तत्व आहार के माध्यम से हमारे शरीर को अच्छे तरीके से प्राप्त होते हैं।
  • ब्रेकफास्ट में कभी भी तली हुई चीजें आलू पराठा या समोसा, आलू बंडा, पिज्जा, मैगी नहीं खाना चाहिए ।
  • क्योंकि एक लंबे अंतराल से अर्थात रात भर से हमारे पेट को आराम मिलता है।
  • और एकदम से भारी आहार करने से हमारी पाचन क्षमता व आंतों पर जोर पड़ता है।
  • और वह कमजोर हो जाती है। इसके अलावा इन सारी चीजों में पोषक तत्वों की कमी होती है।
  • यह केवल स्वाद के लिए ही खाए जाते हैं इसलिए कभी कभार महीना में एक दो बार इन्हें खाया जा सकता है।
  • वह भी भोजन के समय खाना चाहिए।
  • ब्रेकफास्ट फूडलिस्ट में बताए गए आहार ब्रेकफास्ट में अपनाने से आप स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे।
  • शरीर भी स्वस्थ और फुर्तीला बना रहेगा। स्वस्थ जीवन के लिए अपनी जीभ और स्वाद पर संयम रखना बहुत जरूरी है।
  • ध्यान रखें कि हम जीने के लिए भोजन करते हैं ना कि खाने के लिए जीवन जीते हैं।

ब्रेकफास्ट में क्या लेना चाहिए से संबंधित जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने मित्रों व परिजनों में अवश्य शेयर करें। ऐसी ही महत्वपूर्ण और जरूरी जानकारियों के लिए देखते रहें आपकी अपनी वेबसाइट

http://Indiantreasure. in

संबंधित पोस्ट भी अवश्य पढ़ें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!