नवम्बर माह के व्रत त्यौहार एवं जयंती दिवस – 2022 इस माह लगभग 17 व्रत त्यौहार एवं 13 से भी अधिक मुख्य जयंती एवं दिवस पड़ेंगे।
आज हम आपको नवम्बर माह में आने वाले सभी व्रत त्यौहार एवं जयंती दिवस को सूचीबद्ध बताएंगे। जिससे आपको समस्त त्यौहारों को मनाने में आसानी होगी। आप कभी भी उक्त तिथियों को नहीं भूल पाएंगे।
आइए जानते हैं
नवम्बर माह के व्रत त्यौहार 2022
क्रमांक | दिन | दिनांक | व्रत त्यौहार |
01. | मंगलवार | 01/11/2022 | गोपाष्टमी |
02. | बुधवार | 02/11/2022 | विष्णु त्रिरात्रि व्रतारम्भ, अक्षय नवमीं, आंवला/ कुष्मांड नवमीं |
03. | गुरुवार | 03/11/2022 | विष्णु त्रिरात्री व्रत |
04. | शुक्रवार | 04/11/2022 | देवउठनी ग्यारस, प्रबोधिनी एकादशी व्रत, तुलसी विवाह प्रारम्भ, भीष्म पंचक प्रारम्भ, विष्णु त्रिरात्री व्रत पूर्ण |
05. | शनिवार | 05/11/2022 | शनि प्रदोष व्रत |
06. | सोमवार | 07/11/2022 | वैकुण्ठ चतुर्दशी व्रत, व्रत पूर्णिमा |
07. | मंगलवार | 08/11/2022 | भीष्म पंचक समाप्त |
08. | मंगलवार | 08/11/2022 | कार्तिक स्नान समाप्त, देव दिवाली, तुलसी विवाह पूर्ण |
09. | शुक्रवार | 11/11/2022 | संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत |
10. | बुधवार | 16/11/2022 | काल भैरवाष्टमी |
11. | रविवार | 20/11/2022 | उतपन्ना एकादशी व्रत |
12. | सोमवार | 21/11/2022 | प्रदोष व्रत |
13. | मंगलवार | 22/11/2022 | शिवचतुर्दशी व्रत |
14. | बुधवार | 23/11/2022 | स्नानदान श्राद्ध अमावस्या |
15. | रविवार | 27/11/2022 | विनायकी गणेश चतुर्थी व्रत |
16. | सोमवार | 28/11/2022 | विवाह पंचमी, नाग दिवाली, श्री राम विवाहोत्सव |
17. | मंगलवार | 29/11/2022 | चंपा षष्ठी, स्कंध षष्ठी |
आश्चर्यजनक संयोग है कि नवम्बर माह में दिन मंगलवार ( गोपाष्टमी) से व्रत त्यौहारों की शुरुआत हुई है। उसी तरह अंत भी मंगलवार को ही (चंपा षष्ठी) को हुआ है। इसी प्रकार जयंती की शुरुवात और अंत भी मंगलवार को ही है।
उपरोक्त नवम्बर माह के व्रत त्यौहार के अलावा जुलाई माह के व्रत त्यौहार, अगस्त माह के व्रत, सितम्बर व अक्टूबर माह के व्रत त्यौहार की तालिका बनाई है। जिसे आप देख सकते हैं।
इस माह में कुछ मुख्य दिवस एवं जयंती भी हैं, जिनकी तालिका नीचे दी गई है।
नवम्बर माह के मुख्य जयंती व दिवस -2022
क्रमांक | दिन | दिनांक | जयंती/ दिवस |
01. | मंगलवार | 01/11/2022 | मध्यप्रदेशछत्तीसगढ़ स्थापना दिवस |
02. | शुक्रवार | 04/11/2022 | संत नामदेव जयंती, कवि कालिदास जयंती, पंढरपुर मेला |
03. | मंगलवार | 08/11/2022 | गुरुनानक जयंती, महात्मा सुदर्शन जयंती, सुदर्शन मेला, कलिंजर मेला, |
04. | सोमवार | 14/11/2022 | पं. जवाहरलाल नेहरू जन्मदिवस, बालदिवस, विश्व मधुमेह दिवस |
05. | मंगलवार | 15/11/2022 | बिरसा मुंडा जयंती |
06. | गुरुवार | 17/11/2022 | संत तुकडो जी महाराज जयंती, लाल लाजपतराय पुण्यतिथि |
07. | शनिवार | 19/11/2022 | श्रीमती इंदिरा गांधी जयंती, महारानी लक्ष्मीबाई जयंती, |
08. | मंगलवार | 22/11/2022 | वीर दुर्गा दास राठौर शहीद दिवस, वीरांगना झलकारी जयंती, |
09. | बुधवार | 23/11/2022 | सत्य साईं जयंती, |
10. | गुरुवार | 24/11/2022 | गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस |
11. | शनिवार | 26/11/2022 | डॉ. हरीसिंह गौर जयंती |
12. | सोमवार | 28/11/2022 | महात्मा ज्योतिबा फुले पुण्य तिथि |
13. | मंगलवार | 29/11/2022 | नरसी मेहता जयंती, खंडोबा जयंती (श्री खंडेराव) |
निष्कर्ष
आशा है आपको हमारा नवम्बर माह के व्रत त्यौहार व जयंती दिवस- 2022 से संबंधित लेख अवश्य पसंद आया होगा।
उपरोक्त समस्त जानकारी लाला रामस्वरूप आर. सी. एंड सन्स पंचांग से ली गई है।
हमारी रिसर्च टीम के अथक प्रयासों से ही यह लेख लिख पाना हमारे लिए संभव हो सका है। यदि आपको यह प्रयास अच्छा लगा हो तो इसे अपने मित्रों को भी अवश्य प्रेषित करें। और हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं।
धन्यवाद!
नमस्कार! मैं रेखा दीक्षित एडवोकेट, मैं एडवोकेट ब्लॉगर व युट्यूबर हूं । अपने प्रयास से अपने पाठकों के जीवन की समस्याओं को दूर कर ,जीवन में उत्साह लाकर खुशियां बांटना चाहती हूँ। अपने अनुभव एवं ज्ञान के आधार पर मैंने अपने ब्लॉक को सजाया संवारा है, जिसमें आपको योग ,धार्मिक, दर्शन, व्रत-त्योहार , महापुरुषों से संबंधित प्रेरक प्रसंग, जीवन दर्शन, स्वास्थ्य , मनोविज्ञान, सामाजिक विकृतियों, सामाजिक कुरीतियां,धार्मिक ग्रंथ, विधि संबंधी, जानकारी, स्वरचित कविताएं एवं रोचक कहानियां एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां उपलब्ध हो सकेंगी । संपर्क करें : info.indiantreasure@gmail.com