Subah jaldi uthne ke fayde Total Post View :- 1018

Subah jaldi uthne ke 7 fayde in hindi.

Subah jaldi uthne ke 7 fayde in hindi. सुबह जल्दी उठना एक बहुत अच्छी आदत है, और सभी इसे पसंद भी करते हैं। किंतु अधिकांश लोग सुबह के समय जल्दी नहीं उठ पाते। हमारी व्यस्त दिनचर्या और अनियमित कार्यप्रणाली इसके लिए जिम्मेदार है। लेकिन यदि आप भी सुबह उठने का शौक रखते हैं और किसी कारणवश नहीं उठ पा रहे हैं, तो

यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगी। क्योंकि इसमें हम आपको सुबह उठने के वह सात फायदे या कारण बताएंगे जिन्हें जानने के बाद आप सुबह जल्दी उठने के लिए अवश्य प्रेरित होंगे। आप इसमें बताए हुए उपायों को अपनाकर सुबह जल्दी उठने का नियम बनाने में सफल हो जाएंगे। अतः Subah jaldi uthne ke 7 fayde in hindi. अंत तक अवश्य पढ़ें!

Subah jaldi uthne ke liye kya kren

आज के युग में कई लोग ज्यादा सोने की आदत से परेशान हैं।

कई लोगों को या तो जरूरत से ज्यादा सोने की आदत होती है। या फिर वे आलस के मारे बिस्तर पर लेटे रहते हैं।

कुछ सुबह जल्दी जागने की बहुत कोशिशें भी करते हैं लेकिन जाग नहीं पाते।

सुनने में यह काम बहुत ही आसान मालूम पड़ता है। बस घड़ी में अलार्म लगाओ और मनचाहे समय पर उठ जाओ।

लेकिन ऐसा होता नहीं है। अलार्म घड़ी के बावजूद कई लोगों को सुबह उठने में मुश्किल आती है ।

और कई लोग तो अलार्म बजने के बाद भी सोते रहते हैं।इस मामले में आपकी स्थिति कैसी है?

क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जो सुबह बिस्तर से नहीं उठ पाते ?

क्या आप भी उनमें से हैं, जो खुद से कहते हैं, ‘जल्दी जागने की क्या जरूरत है? थोड़ी देर और सो लेते हैं।

यदि आपके साथ ऐसी स्थिति है तो आप अकेले नहीं है। इस समस्या से बहुत से लोग परेशान है।

इसीलिए धैर्य रखें। इन कारणों को जान लें की समय पर उठना क्यों जरूरी है।

ताकि समय पर जागना अधिक आसान हो जाए और प्रेरणा भी मिले।

Subah jaldi uthne ke samay ko nishchit kren!

हमारे शरीर की शारीरिक प्रक्रियाओं का एक जैविक चक्र होता है, एक नैसर्गिक लय होती है।

जो मनुष्य में 24 घंटे के हिसाब से तय है। जब आप हरदिन उसी समय जागते हैं तो आप इस लय को मजबूत करते हैं।

तो अब प्रश्न है कि आप अपनी नींद के लक्ष्य को किस समय का तय करें? इसका उत्तर है –

उसी समय का, जब आपकी नींद अक्सर अपने आप खुल जाती है।

अलार्म घड़ी का इस्तेमाल करके हर सुबह उसी समय जागे, इस तरह आप अपनी जैविक लय को निर्धारित कर लेंगे।

अब आप यह जान चुके हैं कि आपको सुबह कब उठना है।

आपको यह भी पता होगा कि आपको कितने घंटों की नींद की जरूरत है।

इसके लिए, आप आसानी से हिसाब लगा सकते हैं कि आपको रात को कब सो जाना चाहिए,

ताकि आपकी नींद पूरी हो जाए। इससे आप हर दिन एक निश्चित समय पर उठने लगेंगे।

एक बार जब इसकी आदत पड़ जाएगी तो यह अवचेतन रूप से अपने आप होने लगेगा।

अब आपका शरीर स्वाभाविक लय में ढल चुका है और यह आपको हर सुबह उसी समय पर जगा देगा।

Subah jaldi uthne ke 7 fayde in hindi.

यहाँ हम आपको समय पर जागने के 7 लाभ बताएँगे

1- अपने सच्चे उद्देश्य या लक्ष्य को प्राप्त करना

जीवन का उद्देश्य है आत्मसाक्षात्कार पाकर ईश्वरीय गुणों की अभिव्यक्ति करना है।

यानी मन को स्थिर, आज्ञाकारी, निर्मल और प्रेमी बनाना… आत्मसाक्षात्कार की दिशा में प्रगति करना।

प्रेम और आनंद से मौन रहकर सारे कार्य करके लोगों में आनंद बाँटना व स्वयं आनन्दित होना है।

अक्सर लोग नए लक्ष्य तो बना लेते हैं लेकिन कुछ दिन बाद ही उन्हें भूल जाते हैं।

इसका कारण यह होता है कि या तो वे लक्ष्य को भुला देते है या फिर उनका लक्ष्य पर्याप्त शक्तिशाली नहीं होता है।

आप जब भी कोई लक्ष्य बनाएं तो ये जरूर देखें कि उस लक्ष्य का अंतिम उद्देश्य क्या है।

उस लक्ष्य से आपको या समाज को क्या मिलेगा।अब लक्ष्य तय करें, फिर उसकी पूर्ति में जुट जाएं।

अब आपके सामने लक्ष्य है जिसकी पूर्ति के लिए आपको subah jaldi uthne ke niyam बनाने होंगे।

इसके बाद आप देखेंगे कि समय पर जागने में आपको कोई समस्या नहीं आएगी।

2- Subah jaldi uthne ke labh.

सुबह जल्दी उठने के कारण आप स्वयं को मूल्यवान बनाये हैं।

सुबह के अतिरिक्त घंटों से आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी। जब आप सुबह जल्दी जागेंगे और

तुरंत सक्रिय हो जाएँगे तो बोनस के रूप में आपको अद्भुत भावना का एहसास भी मिलेगा।

इसका अनुभव तभी होगा, जब आप सचमुच यह काम करने लगेंगे।

आप कितनी उपयोगिता का काम कर रहे हैं। उसका सच्चा मूल्य क्या है? आप इसके साथ क्या करने जा रहे हैं?

जब आप कोई काम करने का निर्णय लें, उसे शुरू कर दें और पूरा कर दें तो,

आप विश्वसनीय है। जब आप निर्णय लेते हैं और उसे पूरा कर देते हैं तो ,

आप सफलता हासिल कर लेते हैं और अंदर से पूर्ण भी महसूस करेंगे। और स्वयं की नजरों में मूल्यवान हो जाएंगे।

3- प्रेरणा शक्ति का उदय होना।

जो चीज आपको प्रेरित करती है, उसे समय देने के लिए।
समय पर जागे। इसके लिए आपको जानना होगा कि

वह कौन सी चीज है, जो हर सुबह आपको बिस्तर
से बाहर जल्दी खींच सकती है?

कौन सा कार्य इतना प्रबल है कि आप इसमें खुशी-खुशी खुद को भूल जाए?

कौन सी चीज आपको इतनी प्रेरक लगती है कि आपके दोबारा सोने के प्रबल विचार को भी नजरअंदाज कर दें।

खुद से पूछें, ‘वह कौन सी चीज है, जो सचमुच मुझे आवेशित या उत्तेजित कर देती है?

वह कौन सी चीज है जो बिस्तर से उठने के लिए प्रेरित कर देती है और मैं कहने लगता हूँ, ‘हाँ, मुझे इसे पूरा करना है।’

हम सभी अनूठे हैं इसलिए किसी विशिष्ट लक्ष्य को हासिल
करने के लिए हमारी प्रेरणा भी अलग हो सकती है।

अपने जीवन का कोई लक्ष्य बनाएँ। और उसकी दिशा में अधिक प्रगति नहीं कर पा रहे हों,

क्योंकि आप कुछ समय बाद हार मान रहे हो तो उस काम के लिए अपनी प्रेरणा की शक्ति पर विचार करें।

Subah jaldi uthne ke कारण आपमे प्रेरणाशक्ति जागती है, स्वयं प्रेरणा से आप बड़े कामों को कर पाते हैं।

4- सुबह उठने की आदत समय की बरबादी को रोकती है!

अति निद्रा के हानिकारक प्रभावों को नजरअंदाज न करें।
यदि आप एक दिन में सिर्फ ३० मिनट अधिक सोते हैं तो

इसका मतलब है एक साल में १८० घंटे से अधिक है और यदि आप हरदिन ६० मिनट अधिक सोते हैं तो

इसका मतलब है एक साल में ३६५ घंटे अधिक; यानी ४० घंटों के नौ सप्ताह। यह बहुत लंबा समय है।

इस तरह हम अपने जीवन का एक तिहाई हिस्सा सोने में बिताते हैं।

जो समय हम जरूरत से ज्यादा देर तक बिस्तर में सोने में बिताते हैं, उसमे हम अधिक रचनात्मक काम कर सकते है।

जरा सोचे कि उस अतिरिक्त समय में आप क्या क्या कर सकते हैं?

हर दिन अतिरिक्त समय की छोटी सी मात्रा भी एक साल में बूंद-बूंद जुड़कर महत्वपूर्ण बन जाती है।

ज्यादा सोने के चक्कर में इतना सारा कीमती समय सालों से बरबाद करते चले आ रहे हैं।

आप इस समय का इस्तेमाल उन चीजों को करने में कर सकते हैं,

जिन्हें करने के लिए आपमें पहले समय और ऊर्जा नहीं थी। आप बहूत खुशी महसूस करेंगे।

और जब हर चीज के लिए समय होगा तब आप संतुलित, आरामदेह तथा असरदार बन जाएँगे।

5- सुबह जल्दी उठने के फायदे :अनुशासन बेहतर बनाना!

आत्म-अनुशासन आपकी आंतरिक शक्ति का एक बुनियादी गुण है।

जब आप जल्दी जागते हैं और हर दिन निश्चित समय पर जागते हैं तो अनुशासन की भावना मजबूत बनती है।

अनुशासन को बनाया और मजबूत किया जा सकता है। इसमें छोटी-छोटी चुनौतियों को लेना, उन पर विजय पाना

फिर धीरे-धीरे अधिक बड़ी चुनौतियों की ओर आगे बढ़ना शामिल है। यह क्रमिक वेट लिफ्टिंग जैसा है।

जब आपका आत्म अनुशासन मजबूत हो जाएगा, तब समस्या खत्म हो जाएगी।

तब निश्चित समय पर बिस्तर छोड़कर उठने की चुनौती अधिक आसान हो जाएगी।

इस कार्य में बाधा तब नजर आती है, जब आपका
आत्म-अनुशासन कमजोर पड़ जाता है।

शुरुआत में 7 दिनों तक एक निश्चित समय पर उठें, फिर
इस अवधि को धीरे-धीरे बढ़ाएँ।

३० दिनों तक ऐसा करने पर आपको इसकी आदत पड़ जाएगी।

इसके बाद आप उसी समय पर जागने के इतने अधिक आदी हो जाएँगे कि उसके बाद सोते रहना मुश्किल हो जाएगा।

6- subah jaldi uthne ke karan rahen tanavmukt

जो लोग समय पर जागते हैं, वे दिनभर निश्चिंत रहते हैं।
अध्ययनों से संकेत मिलता है कि उन्हें कम तनाव होता है।

उनके कार्य सहजता से समय पर होते हैं। उनके पास समय की कमी कभी नहीं होती।

Subh jaldi uthne ke karan उनका ध्र कार्य समय पर पूरा हो जाता है।

साथ ही वे अन्य लोगों की तुलना में अधिक कार्य करते हैं।जिससे उनकी कार्यक्षमता भी बढ़ जाती है।

7- Subah jaldi uthne ke labh

जब आप सूर्य के साथ जागते हैं तो आपके शरीर की लय
स्वाभाविक और नैसर्गिक बन जाती है।

नियम से उसी समय जागने और सोने से आप अधिक स्वस्थ बन जाते हैं।

जीवन मे स्वास्थ्य सबसे बड़ी संपदा है, जो केवल subah jaldi uthne ke कारण प्राप्त होती है।

Subah jaldi uthne ke fayde जानकर सुबह जल्दी उठने में अवश्य होगी। अतः स्वयं को मूल्यवान बनाने हेतु जल्दी उठें और स्वयं की नजरों में अपनी इज्जत बनाये।

http://Indiantreasure. in

Spread the love

2 thoughts on “Subah jaldi uthne ke 7 fayde in hindi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!