Falahari dosa recipe Total Post View :- 725

Saboodana ka falahari dosa & nariyal ki chatani recipe

Saboodana ka falahari dosa & nariyal ki chatani recipe ; साबूदाना का फलाहारी डोसा! गणेशजी के जाते ही नवरात्रि के आने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। 9 दिन के व्रत और पूजन की तैयारी करने के साथ व्रत में क्या खाएं की मन व पेट दोनों भरा रहे और शांत मन से भगवान की पूजा हो सके। तो आइए आज हम आपको कुछ फलाहारी व्यंजन बनाने के विधि falahar recipe बताते हैं । इसे जानने के बाद आपका भी मन व्रत करने का हो जाएगा। आज हम आपको Saboodana ka falahari dosa & nariyal ki chatani recipe बताएंगे जो इस प्रकार है।

  • साबूदाना के डोसा की सामग्री ।
  • डोसा बनाने की विधि।
  • नारियल की चटनी बनाने की सामग्री।
  • नारियल की चटनी बनाने की विधि।

Saboodana ka falahari dosa की सामग्री !

  • 2 कटोरी राजगीरे का आटा,
  • 1 कटोरी साबुदाना
  • एक कटोरी दही,
  • सेंधा नमक,
  • तेल डालने के लिए
  • 4 उबले आलू,
  • नमक,
  • काली मिर्च,
  • बारीक कटा हरा धनिया,
  • हरी मिर्च
  • 1 नींबू का रस,
  • देशी घी 1 चम्मच।

Saboodana ka falahari dosa बनाने की विधि !

  • साबुदाने को रात में पानी में भिगो दें।
  • सुबह भीगे हुए साबूदाना में दही डालकर मिक्सी में पीस लें।
  • राजगिरे के आटे को छानकर इसमें मिला लें।
  • व नमक डालकर घोल तैयार करें ।
  • और तवे पर तेल डालकर चम्मच से घोल डाले और फैलाएं। कुरकुरा होने तक सेकें।
  • डोसा का मसाला बनाने के लिए आलू को उबालकर फोड़ लें।
  • कड़ाही में घी डालकर जीरा तड़काएं काली मिर्च डालें,
  • और आलू डालकर नमक, मिर्च, धनियां डालकर चलाएं,
  • व आखिर में नींबू डालकर 5 मिनिट चलाएं। आपका डोसा का मसाला तैयार है।
  • अब डोसे के बीच में इसे रखकर, ताजे दही के साथ खाये।

Nariyal ki chatani ; नारियल की चटनी की सामग्री!

  • एक कटोरी ताजा दही।
  • एक कच्चा नारियल।
  • सेंधा नमक।
  • हरी मिर्च।

Nariyal ki chatani recipe; नारियल की चटनी बनाने की विधि !

  • Saboodana ka falahari dosa के साथ नारियल की चटनी का बहुत सुंदर संयोग है।
  • इसे बनाना भी उतना ही आसान है।
  • सबसे पहले नारियल को फोड़ कर उसे साफ कर लें।
  • पानी वाले नारियल का पानी हो तो उसे भी रख लें।
  • नारियल के टुकड़े कर लें व इसे मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें।
  • इसमें नारियल पानी मिलाकर पीसने से स्वाद बहुत अच्छा आता है।
  • यदि नारियल में पानी न हो तो इसके बिना ही नारियल को पीस लें।
  • अब इसी में हरी मिर्च को धोकर व काटकर डाल दें। इसे भी अच्छी तरह पीस लें।
  • अंत मे ताजा दही डाल कर सभी चीजों को मिक्स कर लें।
  • अब सेंधा नमक डाल कर इसे Saboodana ka falahari dosa के साथ खाएं।
  • चटनी को खट्टा करने के लिए इसमें स्वाद अनुसार नींबू भी डाल सकते हैं।

http://Indiantreasure. in

हरी मूंग का डोसा लाजवाब रेसिपी, बनाने में आसान और खाने में मजेदार !

मठीले आलू बनाने की रेसिपी: चटपट स्वाद और झटपट तैयार!

चटपटी दही मिर्च सब्जी बनाने की रेसिपी !

मूंगफली का दही रेसिपी ; बढ़ते बच्चों के लिए फायदेमंद !

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!