Plant 10 Beautiful Flower Vines At Home | घर मे लगाएं 10 खूबसूरत फूलों की बेल Total Post View :- 1242

घर मे लगाएं ये 10 खूबसूरत फूलों की बेल

घर मे लगाएं ये 10 फूलों की बेल ; हरियाली व पेड़ पौधे समृद्धि का सूचक होते हैं। घर मे अवश्य ही पेड़ पौधे लगाने चाहिए।

पौधे अनेक तरह के होते हैं। कुछ बेल वाले होते हैं जो बहुत ही खूबसूरत होते हैं। ये घर की शोभा बढ़ाते हैं। साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से भी उत्तम होते है।

यदि आप भी फूलों के शौकीन हैं तो इन्हें अवश्य आजमाएं आपको अवश्य पसंद आयेगें। जिन्हें लगाने के बाद आपके घर मे हमेशा के लिए फूलों की बहार आ जायेगी ।

आज हम आपको 10 फूलों के बेल बताएंगे जो बहुत सुंदर होते हैं। और ये सदाबहार होती हैं । सभी मौसम के इनमे फूल खिले रहते हैं। आइए जानते हैं , उन खूबसूरत पौधों के नाम

घर मे लगाएं ये 10 खूबसूरत फूलों की बेल

क्रमांकफूलों की बेल
01.बोगनबेलिया (Bougainvilliea)
02.स्टार जास्मिन (जूही) (Star Jasmin)
03.मॉर्निंग ग्लोरी (Morning Glory)
04.ट्रम्पेट क्रीपर (Trumpet Creeper)
05.क्लाइमिंग रोज़ ( गुलाब की बेल) (Climbing Rose)
06.अपराजिता (Aparajita)
07.बेंगल क्लॉक (Bengal Clock)
08.पैशन फ्रूट (कृष्ण कमल) (Passion Fruit)
09.मंडविल्ला ( Mandevilla)
10.रंगून क्रीपर ( मधुमालती ) (Rangoon Creeper)
घर मे लगाएं ये 10 खूबसूरत फूलों की बेल

उपरोक्त सभी बेल बहुत ही आसानी से ग्रो करती हैं। ये बहुत ही सुंदर लगती हैं। जिन्हें आप अपनी बालकनी, दीवार या रेलिंग पर लगा सकती हैं। जिन्हें आप गमले मे भी लगा सकती हैं। जिनके रंग-र्बिरंगे फूल आपके घर और गार्डन को बड़ा प्यारा लुक देते हैं।

इन बेलो में एक साथ इतने सारे फूल खिलते हैं, की ये आपकी रोज की पूजा में लगने वाले फूलों की भी पूर्ति करते हैं। इनमे एकसाथ गुच्छों में फूल खिलते हैं। इन्हें लगाना भी बहुत आसान होता है।

निष्कर्ष

आज अपने 10 बहुत ही खूबसूरत फूलों की बेल के बारे में जाना। इन्हें आप कटिंग से भी ग्रो कर सकते हैं। इनके बीज भी होते हैं। जिन्हें आप आसानी से उगा सकते हैं। ये बेल बहुत आसानी से होती है।

साथ ही ये बहुत स्थान घेरती हैं। कोई बेल तो अपनी जड़ों को भी दीवाल में बनाती चलती हैं। इससे बचने के लिए आप इन्हें गमले में ग्रो स्टिक के साथ भी लगा सकते हैं।

आपके घर पर इनमे से कोई न कोई बेल तो अवश्य होगी। वो कौन सी बेल है, हमे अवश्य बताएं। आशा है आपको हमारा घर मे लगाएं ये 10 खूबसूरत फूलों की बेल सम्बन्धित लेख अवश्य अच्छा लगा होगा।

अपना कीमती समय निकाल कर लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Spread the love

One thought on “घर मे लगाएं ये 10 खूबसूरत फूलों की बेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!