किचन टिप्स एंड ट्रिक्स Total Post View :- 1790

Kitchen tips and tricks (51) in hindi .

Kitchen tips and tricks (51) in hindi . रसोई में काम करते समय सतर्क और सजग रहना पड़ता है। यदि आप ऐसा भोजन बनाने के शौकीन हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ जल्दी भी बने तो ये टिप्स आपके बहुत कम आएंगे। इनमें से बहुत से टिप्स तो हर किसी ने कभी न कभी जरूर अपनायें होंगे।

जानकारी के अभाव में अक्सर बहुत सी भोजन सामग्री खराब हो जाती है। कभी कभी तो बहुत छोटी से जानकारी के न होने पर भोजन बनाने में की गई सारी मेहनत बर्बाद हो जाती है। ये सारी बातें अनुभव से अपने आप आ जाती हैं। अतः बताए जा टिप्स का अपने रोजमर्रा के जीवन मे स्वयं उपयोग कर अनुभव इकट्ठा करें। इसी उद्देश्य से आज हम आपको Kitchen tips and tricks (51) in hindi. बता रहें हैं। प्रत्येक जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः ध्यान से पढें।

Kitchen tips and tricks (51) in hindi .

  1. केक बनाते समय में केक के मिश्राण में एक चम्मच ग्लिसरीन डालने से केक नरम बनता है
  2. अचार ज्यादा दिन का होने से सूख जाता है, एक कटोरी में 4-5 दिन का अचार निकाले और उसमें 6-7 चम्मच पानी डाल दें, अचार अच्छा लगता है और कलर भी अच्छा दिखता है।
  3. मुरब्बा बनाते समय चाशनी में थोड़ा से नीबू का रस डालने से मुरब्बा स्वादिष्ट और टिकाऊ बनता है।
  4. टोमेटो सूप में 1 समय पीसा हुआ पुदीना मिलाने से सूप स्वादिष्ट और सुगंधित बनता है।
  5. पूरी के आटे में चुटकी भर शक्कर डालने से पुरियाँ काफी देर तक फूली हुई रहती हैं।
  6. रवा हलका नरम करके रखने से खराब नहीं होता।
  7. अगर दही नहीं जमा है तो इसे एक समतल पाट यानि थाली में पानी डालकर दही का पाट रख दीजिए ध्यान रहे यह वर्तन हिलना नहीं चाहिए आधा घंटा में दही जम जाएगा।
  8. हरी मिर्च की डंडी तोड़कर फ्रिज में रखिए। इससे मिर्च अधिक समय तक ताजा रहेगी।
  9. गुड़ की चाशनी बनाते समय अगर जरा सा घी या तेल पहले कढ़ाई में लगा देने से चाशनी बर्तन में नहीं चिपकती।
  10. सूखी सब्जी में पीसी मूंगफली मिला देने से सब्जी का स्वाद बढ़ जाता है।
  11. यदि मलाई में एक चम्मच शकर डालकर फेटा जाये तो मक्खन ज्यादा मात्रा में निकलता है।

Kitchen tips.

  1. केले का गुच्छा लटका कर रखे तो 5-6 दिनों तक खराब नहीं होता।
  2. दरदरे पीसे बेसन को हलका सा भूनकर सब्जी की ग्रेवी में मिलाने से ग्रेवी गाढ़ी हो जाएगी।
  3. दूध को उबालने के बाद ठंडा कर ले। फिर इसको बिना ढके फ्रिज में रख दें। मलाई अधिक मात्रा में जमेगी।
  4. अगर चावल की खीर पतली हो गई तो थोड़ी सी सूजी शुद्ध घी में भूनकर डाल दीजिए। इससे खीर गाढ़ी हो जायेगी और उसका स्वाद भी बढ़ जायेगा।
  5. नींबू का रस अधिक निकालने के लिए नींबू को 15 मिनट पहले गरम पानी में रख दें। रस दो गुना निकलेगा।
  6. अदरक ज्यादा दिन तक ताजा रखने के लिए उसे मिट्टी के गमले में थोड़ी गीली मिट्टी में दबाकर रखें।
  7. दही खट्टा हो तो उसे कपड़े से छानकर पानी निकाल दें, फिर थोड़ा सा दूध डालकर मिलाएं, खटास दूर होगी।
  8. दूध उफनकर बाहर न गिरे, इसके लिए बर्तन के किनारों पर ग्लिसरीन लगा दे।
  9. पूरियों के लिए आटा गूंथते समय आटा में थोड़ा सा बेसन मिला दे पूरिया खस्ता बनेगी।
  10. दूध गरम करें उसमें एक हरी मिर्च धो कर डाल दे। गरम स्थान पर रखें रात भर रहने दे। दही अच्छा जमता है।
  11. यदि फ्रिज में से बदबू आ रही है तो एक कटोरी में लकड़ी का कोयला भर कर रखें। बदबू गायब हो जायेगी।

Kitchen ke upyogi tips.

  1. विस्कुटों को कुरकुरे बनाये रखने के लिए बिस्किट के डिब्बे में एक चम्मच शक्कर डाले ऊपर विस्कुट रखें।
  2. सब्जी बनाते समय आप चाहते है कि सब्जी का रंग हरा बना रहे तो उसमें थोड़ा सा शक्कर डाल दे।
  3. चाय उबल जाने पर संतरे का सूखा पाउडर डाल दें। चाय में भीनी सुगंध आयेगी।
  4. इटली डोसे के मिश्रण को दूध से फेटने पर ये खूब खस्ता बनेंगे ।
  5. रोटी बेलते समय मैदा लगाने से रोटी सफेद बनती है।
  6. नए बर्तन से स्टिकर हटाने के लिए उसे कुछ गरम करें, स्टिकर बिना दाग छोडे आसानी से निकल जायेगा।
  7. यदि मक्के के आटे का गरम पानी से गूंथा जाये, तो उसे बेलने में आसानी रहती है.
  8. प्याज काटने से पहले उसको नमक मिले पानी में भिगो दीजिए। इससे प्याज काटते समय आँखों में पानी नहीं गिरेगा।
  9. एल्यूमिनियम के बर्तन यदि जल जाए तो उसमें एक प्याज उबालकर साफ करें। बर्तन आसानी से साफ हो जायेगा।
  10. नरम और स्वादिष्ट गुलाब जामुन बनाना हो तो खोये में थोडा पनीर मिला दीजिए।
  11. गाढ़ी और स्वादिष्ट खीर बनाने के लिए खीर में उबाल आने पर उसमें खसखस डाल दीजिए।
  12. यदि पापड़ के दोनों तरफ तेल या घी लगाकर भूने तो उसमें चिकनाई कम होगी और पापड तले हुए लगेंगे।
  13. सब्जी में खट्टा दही नहीं डाले स्वाद बदल जाता है। सब्जी में एकदम पका टमाटर भी नहीं डाले स्वाद अच्छा नहीं लगता।

किचन टिप्स

  1. सूप में यदि आइस क्युब डाल दे तो सारी चिकनाई क्यूब्स में चिपक जायेगी सर्व करने के पहले निकाल दें।
  2. दही बड़े बनाने के लिए पिसी दाल में थोड़ी सी सूजी फेंट ले। बड़े अधिक नरम बनेंगे।
  3. कचौड़ी को अधिक खस्ता बनाने के लिए मोयन के साथ एक दो चम्मच दही डाल दें।
  4. काफी पाउडर को ताजा रखने के लिए फ्रिज में रखिये।
  5. उपमा को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें थोड़ा सा दही डाल दीजिए।
  6. पकौड़े सर्व करने के पहले उस पर काला नमक छिड़क दें। पकौड़े का स्वाद दो गुना हो जायेगा।
  7. दूध का खोवा बनाते वक्त तेज आंच रखें। खोवा सफेद बनेगा।
  8. रसगुल्ले के लिए गाय का दूध ही ले।
  9. लौकी के कोफ्ते के लिए कीसी लौकी में नमक मिलाकर 10 मिनट रखें। फिर पानी निचोड़कर बेसन व 1 चम्मच दही डाले।
  10. काश्मीरी मिर्च या चपाटा मिर्च से सब्जी का रंग अच्छा आता है। मलाई या मक्खन ताजा ही लेना चाहिए ।
  11. मटर के दाने सब्जी में सिकुडे नहीं व हरा रहे इसके लिए पानी में 1 चम्मच शक्कर डाल कर मटर उबाले। ग्रेवी में पानी सहित उपयोग करें।
  12. अच्छा गाढ़ा दही जमाने के लिए दूध में थोड़ा कार्नफ्लोर मिला दीजिए।
  13. यदि काफी बहुत कड़वी बन गई हो तो उसकी कड़वाहट कम करने के लिए थोड़ा सा नमक मिला लें।
  14. कस्टर्ड बनाते समय यदि शक्कर के साथ थोड़ा शहद भी मिलाया जाए तो स्वाद दुगुना हो जाएगा।
  15. खीर बनाते समय यदि दूध पतला या कम हो तो थोड़ा सा चावल पीस कर डाल दें।
  16. प्याज फ्राई करते समय एक चुटकी शक्कर दाल दें। प्याज जल्दी व कुरकुरा सिंकेगा। Kitchen tips and tricks

http://Indiantreasure. in

इसे भी पढें।

Saboodana ka falahari dosa & nariyal ki chatani recipe

पोहा बनाने का सबसे आसान तरीका ; चटपटी और स्वादिष्ट पोहा रेसिपी!

हरी मूंग का डोसा लाजवाब रेसिपी, बनाने में आसान और खाने में मजेदार !

टेस्टी वेटलॉस खिचड़ी रेसिपी ! शूगर पेशेंट भी खा सकते हैं !

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!