Total Post View :- 283

Best 5 summer food- जो दें गर्मी से राहत, जल्दी करें डाइट में शामिल

summer food- गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। गर्मी से बचने के उपाय भी करने आपने शुरू कर दिए होंगे। किंतु गर्मी से बचने में महत्वपूर्ण भूमिका हमारी डाइट की होती है। जो हमें गर्मी से राहत दिलाते हैं। भोजन शरीर को पोषण प्रदान करता है। साथ ही यह रोगों और बीमारियों से भी हमें बचाता है। आहार में मौजूद विटामिन प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता और इम्युनिटी को बढ़ाते हैं।

प्राकृतिक रूप से भी कुछ फल व सब्जियां व अन्य आहार उपलब्ध होते हैं। जिन्हें गर्मियों में अवश्य सेवन करना चाहिए। जिससे मौसमी बीमारियों से हमारी सुरक्षा होती है। आज हम आपको ऐसी है best 5 summer food के बारे में बताएंगे, जिस से आपको इस भीषण गर्मी में राहत मिलेगी।

कूलर, पंखा, एसी व अन्य ठंडक पहुंचाने वाले साधन तो बाहर ही होते हैं। किंतु यदि शरीर के भीतर गर्मी हो तो बाहरी साधनों से उस गर्मी को दूर नहीं किया जा सकता। इसलिए शरीर को अंदर से ठंडा रखना जरूरी होता है। यह तभी होता है जब हम शरीर में अंदर ठंडक पहुंचाने वाली चीजें खाते पीते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वे summer food,

Summer drink 1- छाछ|Buttermilk

Summer drinks- छाछ| buttermilk

गर्मियों में छाछ का सेवन अवश्य करें । यह शरीर में ठंडक पहुंचाता है। और शरीर के तापक्रम को नियंत्रित रखता है। छाछ पीने से गर्मी में तत्काल राहत पहुंचती है। यह पेट को भी साफ रखता है। जिसके कारण शरीर से सभी विषैले तत्व बाहर हो जाते हैं और गर्मी शांत होती है। गर्मियों में चाय बंद करके चाय के स्थान पर छाछ का सेवन करना चाहिए। छाछ मस्तिष्क को तरावट प्रदान करता है तथा शरीर में स्निग्धता लाता है।

गर्मी के कारण शरीर रूखा हो जाता है, जिससे अनेक दर्द शरीर में उत्पन्न हो जाते हैं। किंतु छाछ पीने से शरीर में रूखापन दूर होकर स्निग्धता आती है। छाछ की तासीर ठंडी होती है। यह पेट की सभी समस्याओं को दूर करती है। इसके नियमित पीने से कब्ज नहीं होती। यह वजन को कम करती है और अतिरिक्त फैट को बॉडी से निकाल देती है। यह पेट की गर्मी को शांत करती है।

गर्मी के दिनों में प्रतिदिन छाछ का सेवन अवश्य करना चाहिए। छाछ कैलोरी में कम होता है। अतः इसे दो-तीन गिलास पीने से भी कोई नुकसान नहीं होता है। छाछ का खट्टापन अपच, बदहजमी को दूर कर भूख को बढ़ाता है । छाछ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। वैसे तो छाछ हर मौसम में फायदेमंद ही होता है । किंतु गर्मी से राहत दिलाने में उत्तम विकल्प के रूप में summer drink छाछ को माना गया है।

Summer vegetable-खीरा|cucumber

Summer vegetables- खीरा|Cucumber

गर्मियों में आते हैं ककड़ी या खीरा बाजार में देखने को मिल जाता है। जो देखते ही ठंडक का एहसास दिलाता है। इसमें 90% पानी होता है। खीरा को गर्मियों में अपने आहार में अवश्य शामिल करें।

गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिससे जिससे अनेक समस्याएं उत्पन्न होने लगती है और हमारा पाचन तंत्र भी बिगड़ जाता है इससे बचने के लिए हमें प्रतिदिन सलाद के रूप में ककड़ी का सेवन करना चाहिए यह शरीर से पानी कमी को दूर करती है । इस की तासीर ठंडी होती है जिससे यह पेट की गर्मी को शांत करती है।

खीरा को अवश्य सलाद के रूप में सेवन करना चाहिए किंतु खीरा के साथ कभी भी टमाटर नहीं खाना चाहिए। अन्यथा यह बदहजमी, गैस और मितली आने जैसी अन्य समस्याओं को पैदा करता है जिससे राहत मिलने की वजह तकलीफ हो जाती है। खीरा के माइक्रोग्रीन्स भी बनाए जाते हैं जो बहुत अधिक पोषक तत्वों से युक्त होते हैं। इन हिंदी सलाद के रूप में अवश्य सेवन करना चाहिए।

तरबूजा-खरबूजा| water Melon

तरबूज, खरबूजा|water melon

summer में तरबूज-खरबूजा का अपना ही आनंद होता है। वर्तमान में लगभग सभी फलों और सब्जियों को हर मौसम में पाया जा सकता है। किंतु तरबूजा और खरबूजा एकमात्र ऐसे फ्रूट्स हैं जिन्हें आप summer में ही पा सकते हैं।

ऐसे बहुप्रतीक्षित फलों को आप अपनी डाइट में summer में अवश्य शामिल करें। इनमें 90% पानी होता है। अतः इनको खाते ही पेट भी भर जाता है और पानी की कमी भी दूर होती है। यह पेट की गर्मी को शांत करता है। इसके अलावा शरीर से सभी विषैले तत्वों को बाहर कर देता है।

इसका सेवन बिल्कुल निरापद है। इसे आप कितना भी खा सकते हैं यह नुकसान नहीं करते। प्रकृति ने स्वयं हमें ऐसे उपहार प्रदान किए हैं जो मौसम की तीव्रता से हमारी रक्षा करते हैं। अतः इन फलों को नजरअंदाज ना करें और प्रतिदिन गर्मियों में ऐसे फलों का सेवन करें।

यह मौसमी फल कहलाते हैं। आयुर्वेद में मौसमी फलों को खाने का विधान बताया गया है। यह मौसमी फल मौसम से हमारी रक्षा करते हैं और मौसमी बीमारियां नहीं होने देते। ये हमारे शरीर का पोषण भी करते हैं ।

आम|Mango

आम|Mango

आम को कच्चे और पक्के दोनों ही रूप में भोजन में शामिल किया जा सकता है। कच्चे आम का अचार व पुदीना के साथ चटनी तथा पना भी बनाया जाता है । जो अत्यंत गुणकारी होता है। यह गर्मी को शांत करता है। गर्मियों में पना पीकर ही घर से लोग निकलते हैं ताकि गर्मी से बचाव हो सके।

इसके अलावा मीठे रसीले आमों की बात ही कुछ और होती है मीठे और पके हुए आम में कच्चे हरे आमों की तुलना में पोषक तत्व अधिक पाए जाते हैं। यह पेट को साफ करता है। आम फलों का राजा कहलाता है । यह समस्त पोषक तत्वों से भरपूर होता है। और भूख को भी शांत करता है।

आम से मैंगो शेक, फ्रूटी इत्यादि बनाए जाते हैं। जो कि बच्चों को बहुत पसंद होते हैं। मैंगो से आइसक्रीम भी बनाई जाती है जो अत्यंत स्वादिष्ट होती है । आम को फलों की सलाद और कस्टर्ड आदि में भी उपयोग किया जाता है

प्याज|Onion

प्याज|Onion

प्याज को सलाद के रूप में बहुत अधिक पसंद किया जाता है। प्याज का उपयोग सब्जी, मसाले, तथा अचार तैयार करने के लिए भी किया जाता है। प्याज एक तना वाली सब्जी है। इसमें आयरन, कैल्शियम, तथा विटामिन ‘सी’ पाया जाता है। इसे कांदा भी कहते हैं। यह तीखा, तेज, बल को बढ़ाने वाला है। यह कामोत्तेजक, स्वादवर्धक, क्षुधावर्धक तथा महिलाओं में रक्त वर्धक होता है। 

प्याज गर्मी को शांत करती है। लू लगने पर प्याज का रस नाखूनों में लगाते हैं। जिससे शरीर का ताप उतर जाता है। प्याज को जेब मे रखकर धूप में निकलने से धूप का असर नही होता है। प्याज की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में इनका सेवन बहुत लाभकारी होता है। इसे summer vegetable कहना गलत नहीं होगा।

गर्मी में राहत पाने के लिए प्रतिदिन प्याज का सेवन अवश्य करें। यह गर्मी को अवशोषित कर शरीर को ठण्डक पहुंचाती है। यह सर्वसुलभ व आसानी से उपलब्ध हो जाती है। इसके माइक्रोग्रीन्स भी तैयार किये जाते हैं। माइक्रोग्रीन्स अत्यंत छोटे छोटे पौधे होते हैं । जो परिपक्व सब्जी की तुलना में कई गुना अधिक पोषक होते हैं।

एक गलती भूलकर भी न करें। कभी भी प्याज को दही के साथ नहीं खाना चाहिए। दही प्याज साथ मे खाने से फोड़े-फुंसी, त्वचा के रोग होते हैं।

निष्कर्ष|Conclusion

प्रत्येक मौसम में दुष्प्रभाव को रोकने के लिए चीजें मौजूद होती हैं। सही इस्तेमाल से उसका लाभ उठाया जा सकता है। इस आर्टिकल में गर्मी के मौसम से बचने के लिए summer food बताए हैं। आशा है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। अंत तक इसे पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत आभार।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!