नमस्कार दोस्तों ! घर में अवश्य लगाएं यह 8 पौधे । ये सुख, शांति, समृद्धि, धन-धान्य और मान सम्मान की वृद्धि कराते हैं। इन सभी चीजों के लिए मनुष्य ना जाने क्या-क्या उपाय करता है। यह मूक वनस्पतियां अपनी वाइब्रेशन से एक सकारात्मक वातावरण पैदा करती हैं और हमारी उन्नति में सहायक होती हैं अतः इन्हें अपने घर के बगीचे में अवश्य ध्यान दें।
आज हम आपको ऐसे ही अत्यंत शुभ फलदाई 8 पौधों के बारे में जानकारी देंगे जिनमें से अधिकांश पौधे तो आपके घर में मौजूद होंगे ही। आइए जानते हैं वह कौन से 8 पौधे हैं जो आप अपने घर में अवश्य लगाएं!
1- घर में अवश्य लगाएं तुलसी का पौधा !
तुलसी एक मेडिसिन प्लांट भी है इसके घर में लगाने से आसपास का वातावरण शुद्ध और पवित्र होता है।
यह पौधा घर के उत्तर-पूर्वी कोने में या आंगन के बीचो-बीच लगाया जाना अत्यंत शुभ माना जाता है ।
इसमें माता लक्ष्मी का वास होता है और यह नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है।
सभी प्रकार के वास्तु दोषों को मिटाने की क्षमता एकमात्र तुलसी जी के पौधे में होती है।
इसमें प्रतिदिन शाम को दीपक जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
इसके एक पत्र के भोजन में डाले बिना भगवान भोग नहीं लगाते हैं।
अतः यह आध्यात्मिक दृष्टि से भी अत्यंत पवित्र माना जाता है साथ ही इसके औषधीय उपयोग भी हैं।
2- पारिजात या हरसिंगार का पौधा लगाएं !
ऐसा माना जाता है कि समुद्र मंथन के 14 रत्नों में से एक पारिजात या हरसिंगार भी था।
यह देवलोक से आया था तथा शिव जी और भगवान विष्णु का अत्यंत प्रिय पौधा है।
ऐसा माना जाता है कि जिस घर में यह पौधा होता है वहां भगवान विष्णु और भगवान शिव का वास होता है ।
तथा देवता प्रसन्न होते हैं।
इसके अलावा इस पौधे की समस्त पंचांग अर्थात जड़ खाल पत्ती फूल फल सभी औषधि युक्त होते हैं।
इसकी पत्तियों के काढ़े से 20 साल पुराना अर्थराइटिस का रोग भी दूर होता है ।
यह अनेक शारीरिक व्याधियों को दूर करता है। यह वात दोष अति उत्तम दवा है।
3- घर में अवश्य लगाएं शमी का पौधा !
तुलसी जी की ही तरह शमी का पौधा भी अत्यंत पूजनीय होता है।
इसमें शनिदेव का वास माना जाता है। शनि न्याय के देवता है अतः इसकी उपस्थिति से कभी अन्याय नहीं होता है।
तथा शनि देव, भगवान शिव और मां दुर्गा जी को यह अत्यंत प्रिय है।
यह प्रत्येक बाधा और विपत्ति को दूर करता है तथा द्वेष और क्लेश को मिटाता है।
हर शनिवार को शाम में इस पौधे में दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है ।
विजयादशमी अर्थात दशहरे के दिन सभी लोग इस पौधे की पूजा अवश्य करते हैं।
4- केले का पौधा भी अवश्य घर में लगाएं!
इसे अक्सर लोग अपने घरों में लगाते हैं तथा गुरुवार के दिन इसकी पूजा की जाती है ।
इसमें भगवान विष्णु का वास माना जाता है यह पारिवारिक कलह को दूर करता है ।
तथा गुरुवार के दिन इसमें दीपक जलाना और इसकी पूजा करना अत्यंत शुभ फलदाई माना जाता है।
वैसे भी केला पूर्ण आहार माना जाता है, उसी प्रकार केले के पत्ते में भोजन करना भी अत्यंत शुभ ,
शुद्ध और पवित्र माना जाता है। पूजा में केले के पत्ते द्वार पर लगाना, मंडप बनाना बहुत ही शुभ फल देते हैं।
5- लकी बंबू का पौधा लगाएं!
इसी घर के अंदर या बाहर मिट्टी में या पानी में लगाया जा सकता है।
इसे घर की पूर्वी दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। तथा इस में कांच पत्थर रेट आदि रखा जाता है ।
यह फेंगशई मैं अत्यंत शुभ माना जाता है। इस पौधे को गिफ्ट देना या गिफ्ट लेना दोनों ही बहुत शुभ होता है।
यह मान सम्मान और धन संपदा में वृद्धि करने वाला माना जाता है। फेंगसुई में इसका बहुत महत्व है।
7- मनी प्लांट का पौधा अवश्य घर में लगाएं!
ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट का पौधा जहां रहता है वहां धन-धान्य और सुख संपत्ति की कभी कमी नहीं होती।
यह पौधा हर स्थिति में फलता फूलता रहता है। इसीलिए यह समृद्धि का सूचक माना जाता है।
इस पौधे को हमेशा ऊपर चढ़ता हुआ ही रखना चाहिए कभी भी इसे नीचे लेटा हुआ या
नीचे लटका हुआ नहीं लगाना चाहिए। यह हमारे मान सम्मान और सुख संपदा का प्रतीक है ।
अतः इसे निरंतर आगे की ओर, ऊपर की ओर बढ़ता हुआ ही रखना चाहिए ।
यह अत्यंत आसानी से कहीं भी पनपने वाला पौधा है। अतः इसे घर में अवश्य लगाएं !
7- नारियल का पौधा अवश्य लगाएं घर में !
नारियल अत्यंत ही पवित्र माना जाता है। कोई भी पूजा नारियल के बिना अधूरी होती है।
यह देवताओं को अत्यंत प्रिय फल होता है इससे देवता संतुष्ट और प्रसन्न होते हैं ।
अतः नारियल के पौधे को अवश्य घर में लगाएं । दक्षिण या पश्चिम में एक या दो पेड़ अवश्य लगाएं ।
यह मान-सम्मान की वृद्धि करता है। बहुत ही शुभ फलदाई नारियल का पौधा घर में अवश्य लगाएं
8- अपराजिता का पौधा घर में अवश्य लगाएं!
अपराजिता का पौधा बहुत ही आसानी से लगने वाला बड़ा ही सुंदर फूलों वाला होता है।
इसमें सफेद, बैंगनी, नीले, गुलाबी फूल लगते हैं।
सफेद रंग के फूल भगवान शिव, दुर्गाजी व गणेशजी को बहुत पसंद है ।
ऐसा माना जाता है कि सफेद रंगों वाले फूलों का पौधा यदि द्वार पर लगा हो तो यह कुदृष्टि से बचाता है ।
तथा संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है। इस पौधे की जड़ पत्ती तना फूल और फल सभी औषधीय प्रयोग में लिए जाते हैं।
इसकी जड़ के कई तांत्रिक प्रयोग भी किए जाते हैं। अतः अत्यंत शुभ फलदाई यह पौधा घर में अवश्य लगाएं।
अवश्य लगाएं यह 8 पौधे मैं अपने जाना ही तुलसी पारिजात शमी केले का पौधा लकी बंबू मनी प्लांट नारियल और अपराजिता यह 8 पौधे किस तरह से शुभ फल प्रदान करते हैं अतः इन्हें अपने घरों में अवश्य लगाएं और सुख समृद्धि शांति मान सम्मान में वृद्धि पाए ।
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए देखते रहे आपकी अपनी वेबसाइट
अन्य पोस्ट भी पढ़ें !
ऑक्सीजन देते 4 पौधे ; घर बैठे शुद्ध हवा पाएं और बढ़ाएं ऑक्सीजन लेवल !
बरगद और पीपल वृक्ष यदि घर मे गमले में लगाए हैं तो जरूर पढ़ें … !
मशरूम पिहरी क्या है, क्या फायदे हैं, कौन सी पिहरी नहीं खानी चाहिए ?
नमस्कार! मैं रेखा दीक्षित एडवोकेट, मैं एडवोकेट ब्लॉगर व युट्यूबर हूं । अपने प्रयास से अपने पाठकों के जीवन की समस्याओं को दूर कर ,जीवन में उत्साह लाकर खुशियां बांटना चाहती हूँ। अपने अनुभव एवं ज्ञान के आधार पर मैंने अपने ब्लॉक को सजाया संवारा है, जिसमें आपको योग ,धार्मिक, दर्शन, व्रत-त्योहार , महापुरुषों से संबंधित प्रेरक प्रसंग, जीवन दर्शन, स्वास्थ्य , मनोविज्ञान, सामाजिक विकृतियों, सामाजिक कुरीतियां,धार्मिक ग्रंथ, विधि संबंधी, जानकारी, स्वरचित कविताएं एवं रोचक कहानियां एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां उपलब्ध हो सकेंगी । संपर्क करें : info.indiantreasure@gmail.com