हड्डियों को कमजोर करती हैं आपकी यह 5 गलत आदतें! Total Post View :- 1075

हड्डियों को कमजोर करती हैं आपकी यह 5 गलत आदतें!

नमस्कार दोस्तों! हड्डियों को कमजोर करती हैं आपकी यह 5 आदतें। जिन्हें हम बहुत ही हल्के में लेते हैं। और यह सब हमारे शौक और आराम तलबी के कारण ही होता है। थोड़ा सा संयम और थोड़ी सी जानकारी यही आपके जीवन में आरोग्य ला सकता है।

जो बातें हमारे बुजुर्ग सामान्य जीवन के तहत हमसे करवाते थे, आज वही हम भूल चुके हैं। और ना केवल भूल चुके हैं बल्कि उसके बारे में थोड़ा सा भी ज्ञान नहीं होने से, यह गलतियां अनजाने में हम करते रहते हैं।

आज हम आपको आपकी उन पांच आदतों के बारे में बताएंगे, जो आपकी हड्डियों को कमजोर करती हैं। हमारा उद्देश्य आपको स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। अतः प्रस्तुत जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी है इसे अंत तक ध्यान पूर्वक अवश्य पढ़ें।

हड्डियों को कमजोर करती 5 गलत आदतें !

  • 1- ज्यादा नमक खाना – 1 दिन में एक से डेढ़ ग्राम नमक ही किसी व्यक्ति को खाना चाहिए।
  • अत्यधिक नमक के सेवन से हड्डियां कमजोर होती हैं और कैल्शियम की कमी भी हो सकती है।
  • अक्सर लोगों की आदत भोजन के साथ में अलग से नमक मिर्च डालकर खाने की होती है।
  • यह आदत आपकी हड्डियों को कमजोर करती है और बहुत ही नुकसानदायक हो सकती है।
  • 2- शारीरिक निष्क्रियता – हमेशा निष्क्रिय रहने व शारीरिक गतिविधि ना होने से हड्डियां व मसल्स कमजोर हो जाती हैं।
  • अतः हमेशा सक्रिय रहें और व्यायाम करते रहें इससे हड्डियां मजबूत होती है।
  • 3- स्मोकिंग करना – स्मोकिंग की आदत हमारे लंग्स को ही नहीं हमारी हड्डियों को भी कमजोर करती है।
  • यह हमारी ब्लड सेल्स को प्रभावित करती है।
  • जिससे पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
  • 4- सूर्य की रोशनी में नहीं रहना – दिन भर घर के अंदर रहते हुए, एसी, कूलर,पंखे में वातानुकूलित लाइफ जीने के
  • कारण हमें सूर्य की रोशनी नहीं मिल पाती और विटामिन डी की कमी हो जाती है।
  • जिससे हमारे हड्डियों पर भारी दुष्प्रभाव पड़ता है। अतः कुछ देर सूर्य की रोशनी में रहना आवश्यक है।
  • 5- शराब का सेवन करना – शराब का सेवन तो हर स्थिति में हानिकारक होता है ।
  • अधिक मात्रा में शराब के सेवन से हमारे शरीर में एक हार्मोन उत्पन्न होता है। जो हड्डियों को कमजोर करता है।
  • अतः सतर्क रहें! सावधान रहें! अपनी ऐसी गलत आदतों से जो आपकी हड्डियों को कमजोर करती हैं।

अंत में !

  • समझदार को इशारा काफी होता है। अतः बड़े ही संक्षिप्त में आपको उन पांच ऐसी आदतों के बारे में सचेत करने का प्रयास किया है, जो आपकी हड्डियों को कमजोर करती हैं।अतः पूर्णत: स्वस्थ, सुखी और निरोगी जीवन पाना हो तो अपने में उन ऐसी आदतों को ढूंढिए, जो आप को नुकसान पहुंचा रही हैं। उनसे दूर होने का प्रयास करें।
  • यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो अपने मित्रों और परिजनों को इसे अवश्य शेयर करें। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए देखते रहे आपकी अपनी वेबसाइट
  • http://Indiantreasure. in

संबंधित पोस्ट भी अवश्य पढ़ें!

महर्षि वाग्भट्ट के 5 नियम ; आपको कभी बीमार नहीं होने देंगे!

पानी से वजन कम करने का आसान तरीका! अपनायें ये टिप्स!!

भोजन करने के नियम ; अवश्य दें पंच प्राणाहुति !

https://youtu.be/lPJdAvTMOr0

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!