कॉकरोच मारने का स्प्रे ; जानिए कॉकरोच से होने वाली बीमारी के बारे में ! Total Post View :- 2278

कॉकरोच मारने का स्प्रे ; जानिए कॉकरोच से होने वाली बीमारी के बारे में !

कॉकरोच अक्सर किचन में हो जाते हैं और बहुत सफाई करने के बाद भी ये नहीं भागते हैं। इसीसे छुटकारा पाने के लिए हम आपको कॉकरोच मारने का स्प्रे बनाना बताएंगे।

लेकिन उनके पहले कॉकरोच के बारे में कुछ जानकारी होना जरूरी है ताकि उन्हें भगाना हमारे लिए आसान हो सके। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कॉकरोच की उम्र ,कॉकरोच का घर, कॉकरोच क्या खाता है, उससे होने वाली बीमारी और उसे खत्म करने की दवा, स्प्रे,या भगाने का उपाय। तो चलिए शुरू करते हैं ;

कॉकरोच भगाने के उपाय व विविध जानकारी !

  • Cockroah (कॉकरोच) को हिंदी में तिलचट्टा कहते हैं इन की उम्र लगभग 1 साल तक कि ही होती है।
  • यह हमेशा झुंड में रहते हैं, अकेले होने पर यह बीमार होकर मर जाते हैं।
  • अतः एक भी कॉकरोच दिखते ही सावधान हो जाएं और कॉकरोच भगाने के लिए तैयार हो जाएं।
  • यह अक्सर नमी व भोजन वाले स्थान में ही रहते है इसीलिए कॉकरोच का घर हमारा रसोईघर होता है।
  • इन्हें अंधेरे में घूमना बहुत पसंद होता है इसी कारण रसोईघर में हमेशा रोशनी रखना चाहिए।
  • यह बारिश में बहुत तेजी से पनपते हैं ।

कॉकरोच क्या खाता है ?

  • इसे हमारे किचन से ही भोजन मिलता है, यह खाना, मसाले, साबुन, मल यहां तक कि बाल, चमड़ा और लकड़ी भी खा जाता है।
  • यह किचन के प्लेटफॉर्म, गैस, माइक्रोवेव, आदि में चिपके अन्नकण व तेल को भी खाते हैं।
  • रात में रखे हुए झूठे बर्तनों में चिपके अन्न भी इनका मुख्य भोजन होते हैं।
  • इसलिए बर्तनों को रात में झूठा न छोड़ें, पानी डालकर रसोई से बाहर निकाल दें।
  • सबसे ज्यादा खतरनाक यह तब होता है जब यह फ्रिज में घुस जाता है।
  • यह अक्सर फ्रिज की रबर में छुप जाते हैं और फ्रिज में रखे सब्जी, मसाले व फल आदि को खा जाते हैं।

कॉकरोच से होने वाली बीमारी,संक्रमण व कॉकरोच का जीवनचक्र !

  • यह अक्सर उसी स्थान में रहते हैं जहाँ खाना हो और नमी या ठंडक हो। यहाँ इनकी संख्या बहुत तेजी से बढ़ती है।
  • कॉकरोच का जीवन चक्र इतना अद्भुत होता है कि मादा कॉकरोच एक बार के सम्पर्क से पूरे जीवन भर गर्भवती रहती है।
  • साथ ही एक बार मे 20 अंडे देती है जो 3 से 6 माह में युवा हो जाते हैं। यह अपनी डेडस्कीन को छोड़ते हैं।
  • यह हमारे भोजन को खाकर रात में अपनी डेडस्किन, हमारे शरीर ,बालों और किचन में रखे बर्तन , मसाले ,सब्जी, फल पर छोड़ते हैं ।
  • जिससे संक्रमण फैलता है और सांस से जुड़ी बीमारियां होती है।
  • इसका मल एलर्जी पैदा करता है, जिससे अस्थमा का अटैक हो सकता है।
  • अतः कॉकरोच का हमारी रसोई में होना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता। अतः इसे देखते ही कॉकरोच भगाने का उपाय करें।

कॉकरोच मारने का स्प्रे बनाने का तरीका !

  • कॉकरोच भगाने के लिए घर में उपलब्ध चीजों से ही कॉकरोच मारने का स्प्रे बनाएं।
  • इनके लिए एक प्याज + एक लहसुन की गट्टी लें + 2 चाय चम्मच पिसी काली मिर्च + 2 गिलास पानी ले लें।
  • प्याज और लहसुन का बारीक पेस्ट बना लें, पिसी कालीमिर्च व 2 गिलास पानी मे इसे अच्छे से मिला दें।
  • इस मिश्रण को इसी तरह एक घण्टे के लिए ढंककर छोड़ दें। एक घंटे बाद इसे छान लें।
  • इसे स्प्रे बॉटल में भर लें, ये आपकी कॉकरोच खत्म करने की दवा तैयार हो चुकी है।
  • अब रात में अच्छी तरह किचन साफ करके कॉकरोच के स्थानों में इसका स्प्रे कर दें।
  • इसकी गन्ध कॉकरोच को सहन नही होती है जिस कारण वे कुछ खा नही पाएंगे और भूख से मर जायेंगे।

निष्कर्ष !

  • आपने इस आर्टिकल में कॉकरोच के बारे में जानकारी, कॉकरोच क्या खाता है, कॉकरोच से होने वाली बीमारी, संक्रमण व उनके जीवनचक्र, और कॉकरोच मारने का स्प्रे बनाने का तरीका जाना।
  • आशा है आपको लिए यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। इसे प्रयोग करें व अपने अनुभव शेयर करें।
  • पोस्ट से सम्बंधित कोई सुझाव व प्रश्न हो तो उन्हें भी कमेंटबॉक्स में जरूर लिखें।
  • देखते रहें हमारी वेबसाइट http://Indiantreasure.in

सम्बन्धित पोस्ट !

छिपकली भगाने का स्प्रे ; हैरान हो जाएंगे छिपकली से सम्बंधित रोचक तथ्य जानकर !

ब्लैक फंगस क्या है ; जानिए इससे बचने के उपाय !

ऑक्सीजन देते 4 पौधे ; घर बैठे शुद्ध हवा पाएं और बढ़ाएं ऑक्सीजन लेवल !

https://youtu.be/GXZBnMFOta8

Spread the love

2 thoughts on “कॉकरोच मारने का स्प्रे ; जानिए कॉकरोच से होने वाली बीमारी के बारे में !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!