छिपकली भगाने का स्प्रे ; हैरान हो जाएंगे छिपकली से सम्बंधित रोचक तथ्य जानकर ! Total Post View :- 1532

छिपकली भगाने का स्प्रे ; हैरान हो जाएंगे छिपकली से सम्बंधित रोचक तथ्य जानकर !

अक्सर छिपकली के बच्चे घरों में दिखाई देने लगते हैं । इन को कैसे दूर भगाएं। इसी समस्या का उपाय छिपकली भगाने का स्प्रे लेकर आएं है। साथ ही छिपकली से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जानकर आप हैरान हो जाएंगे।।

आज इस आर्टिकल में मैं इस समस्या का बहुत छोटा सा उपाय बताऊंगी। जो आसान भी है और कारगर भी। इसे मैने भी प्रयोग किया है और सफलता पाई है। यह नानी के नुस्खों में से एक है। आइये जानते हैं छिपकली को कैसे भगाएं ;

छिपकली के सम्बन्ध में रोचक तथ्य !

  • जी हां! हमें अपने आस पास के जीव जन्तुओं के बारे में कुछ जानकारी अवश्य होनी चाहिए।
  • छिपकली बहुत ही शर्मिला जीव है। ये और सर्प एक ही पूर्वज के वंशज हैं।
  • ये जहरीला जीव है, इसके बीट, खाल पूंछ या स्वयं ये भोजन में गिर जाए तो ऐसे विषाक्त भोजन से मृत्यु तक हो जाती है।
  • विश्व भर में अंटार्कटिका के अलावा इसकी लगभग 6000 प्रजातियां पाई जाती है।
  • ये वर्ष में 2 से 3 बार अंडे देती है और एक बार में लगभग 20 अंडे देती है।
  • इसका आहार कीड़े मकोड़े होते हैं। वैसे तो इससे कोई नुकसान नहीं है,
  • लेकिन जहरीले होने के कारण घर मे इसका होना हमारी हेल्थ के लिए अच्छा नही होता है।
  • तो आइए छिपकली को बिना नुकसान पहुंचाए घर से भगाने का स्प्रे बनाते हैं।

छिपकली भगाने का स्प्रे !

  • इसके लिए दो चम्मच पिसी कालिमिर्च की जरूरत होगी। और दो गिलास पानी।
  • अब एक गंज में पानी लेकर, इसमें दो चम्मच पिसी कालीमिर्च डालकर, धीमी आंच पर चढ़ा दें।
  • गंज को ढक्कन से ढंककर अच्छी तरह उबालें।
  • अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर छन्नी से छानकर एक स्प्रे बॉटल में भर लें।
  • इस स्प्रे को घर के हर कोने में जहाँ जहाँ छिपकली होती हों वहाँ स्प्रे करें।
  • यह स्प्रे चींटी, कॉकरोच, मच्छर, मख्खियों को भी दूर भगाता है।
  • इसे दीवाल, दरवाजे, खिड़की, पर्दे, बिस्तर सोफा कहीं भी डाल सकते हैं, इससे कोई भी दाग धब्बे नहीं पड़ते हैं।
  • यह हमारे लिए भी स्वास्थ्यप्रद है। अन्य कीटाणुनाशक की तरह यह हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।

निष्कर्षतः!

  • यह एक शुद्ध हर्बल स्प्रे है, जिसकी खुशबू से चींटी, मच्छर, कीड़े मकोड़े और छिपकली दूर भागते हैं।
  • लॉक डाउन में अपने घरों में रहते हुए अपनी लाइफस्टाइल में क्रिएटिविटी को बढ़ाएं, और यह स्प्रे स्वयं तैयार करें।
  • छिपकली भगाने के स्प्रे के चमत्कारी असर को आप पहले ही दिन से देखेंगे। अतः उपयोग करें व जीवन मे इस तरह के अपने अनुभव हमें कमेंटबॉक्स में अवश्य शेयर करें।
  • ऐसे ही छोटे किन्तु कारगर उपाय व जानकारियां हम आप तक पहुंचाते रहेंगे। आप देखते रहें हमारी वेबसाइट
  • http://Indiantreasure.in

इस आर्टिकल में आपने छिपकली से सम्बंधित रोचक तथ्य और छिपकली भगाने का स्प्रे के सम्बंध में पढ़ा। आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने सभी मित्रों को भी शेयर करें।

पोस्ट से सम्बन्धित सुझाव भी हमें कमेंटबॉक्स में अवश्य भेजें।

सम्बन्धित लेख !

ब्लैक फंगस क्या है ; जानिए इससे बचने के उपाय !

नीम के फायदे जानिए ; मृत्युलोक का कल्पवृक्ष- नीम !

नीम दातुन के फायदे; चेहरे से झुर्रियां मिटाए, जानिये कैसे ?

https://youtu.be/0dwybb_DQhI


Spread the love

9 thoughts on “छिपकली भगाने का स्प्रे ; हैरान हो जाएंगे छिपकली से सम्बंधित रोचक तथ्य जानकर !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!