Total Post View :- 1176

ना करें चार काम!

 ना करें चार काम ! सावधान हो जाएं । यदि आप भी करतें हैं ये काम तो अवश्य पढ़ें।

व्यक्ति जीवन में सुख शांति और समृद्धि की कामना करता है। इन के लिए जीवन में हर संभव प्रयास भी करता है।

किंतु अनजाने में ही कुछ ऐसी कार्य या घटनाक्रम जीवन में घटित होने लगते हैं।

कि जिन्हें चाह कर भी व्यक्ति समझ नहीं पाता कि यह घटनाएं या दुर्घटनाएं उसके जीवन में ही क्यों घटित हो रही हैं।

आपने देखा होगा कि सब कुछ अच्छा करते हुए भी कभी-कभी बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

उसके पीछे हमारी दिनचर्या के शुरुआत महत्व रखती है ऐसे तीन कार्य जिन्हें हमें कभी भी सुबह उठते साथ नहीं करना चाहिए।

1-सुबह न देखें अखबार,व टीवी न्यूज़! Do not watch newspapers and TV news in the morning !!

सुबह उठते ही अखबार व टीवी न्यूज न् देखें।
  • अक्सर अखबारों में या न्यूज़ चैनल में ऐसी खबरें आती है जो नकारात्मक होती हैं।
  • हमारा मन रात भर की नींद से पूर्णत: तरोताजा होता है। व अत्यंत संवेदनशील स्थिति में होता है।
  • सुबह के समय मस्तिष्क एकदम शांत होता है। और ग्रहण करने की क्षमता भी सुबह ज्यादा होती है।
  • सुबह जो भी बातें सुनते हैं वे पूरे दिन मस्तिष्क में घूमती रहती हैं।
  • ऐसे में सुबह सवेरे नकारात्मक समाचारों को सुनने के कारण हमारा मस्तिष्क पूरे दिन नकारात्मक रहता है।
  • अतः सुबह सुबह कभी भी अखबार या न्यूज़ चैनल नहीं देखनी चाहिए।

अवश्य पढ़ें ? कैसे करें जीवन मे मौन का वरण ?

2-सुबह मोबाईल न छुएं ! Do not touch mobile in the morning!

  • उठते साथ कभी भी मोबाइल को उपयोग नहीं करना चाहिए ।
  • मोबाइल में प्रसारित सभी संसूचनाएं एकदम अनावश्यक होती है।
  • जो खाली मस्तिष्क में बहुत तेजी से एकत्र होने लगती हैं। और यह हमारे दिमाग को कूड़ा घर की तरह बना देती हैं।
  • रातभर विश्राम के बाद आंखों में नमी पैदा होती है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  • मोबाइल के स्क्रीन पर लगातार आंखें टिकाए रखने से आंखों की नमी सूखने लगती है।
  • जिससे आँखों की नसों में दर्द होने लगता है। यहीं से अंधत्व की शुरुवात होने लगती है।

3- सुबह हिंसक पशुओं की तस्वीरें ना देखें ! Don’t see pictures of violent animals in the morning!

हिंसक पशुओं के चित्र हिंसक भावनाओं को जन्म देते हैं।
  • सुबह की शांति और पवित्रता हमें पूरे दिन चार्ज रखती है। जो जीवन मे सुख शांति व समृद्धि प्रदान करती है।
  • किंतु सुबह लड़ाई-झगड़ा करने व हिंसक पशुओं के चित्र देखने से मन में क्रूर भावनाओं का जन्म होता है।
  • और पूरे दिन यह आक्रामकता बनी रहती है जिससे हमारी संपूर्ण दिन की दिनचर्या व कार्य बुरी तरह प्रभावित होते हैं।
  • तथा कोई भी कार्य जो शांतिपूर्वक किया जा सकता था वह नहीं हो पाता और हमारे काम बिगड़ने लगते हैं।
  • ऐसे हिंसक चित्र व क्रूर घटनाओं को देखने से मन में खिन्नता उतपन्न होने लगती है।
  • अतः सुबह उठते साथ कभी भी लड़ाई झगड़ा ना करें और ना सुने और ना ही किसी हिंसक पशु की तस्वीरों को देखें।

4-बेड-टी न लें ! Do not take bed-tea!

बेड- टी हानिकारक है।
  • बेड-टी कभी ना लें । जिन्हें सुबह उठकर बेड-टी पीने की आदत है वह स्वयं अपने शरीर व भाग्य के शत्रु होते हैं।
  • रात भर जो भी हम खाते पीते हैं उसके कारण सुबह सुबह पेट में अम्ल की अधिकता पाई जाती है ।
  • चाय या कॉफी अम्लता को बढ़ाते हैं। जिससे पेट मे अम्लता और बढ़ जाती है। जिससे एसिडिटी होती है।
  • ज्योतिषीय दृष्टि से भी सुबह सुबह बिना मुँह धोए कुछ भी खाने पीने से राहु व केतु कुपित होतें है।
  • जिससे जीवन मे सभी कार्य बिगड़ने लगते हैं। व असफलताएं जीवन मे जगह बनाने लगती हैं।
  • असफलता से मन मे निराशा व कुंठा जन्म लेने लगती हैं, जिससे व्यक्ति आत्महत्या तक करने का प्रयास करता है।

इसे भी पढ़ें ? स्वयं के लिए कैसे जियें ?

5- यह अवश्य करें ! Do it!

श्री गणेशाय नमः!
  • सुबह उठते ही श्रीगणेशाय नम:कहकर दिन की शुरूवात करें। इससे पूरा दिन सकारात्मक कार्यों में बीतेगा।
  • उठते ही अपने दोनों हथेलियों को मिलाकर हस्त दर्शन करें। इससे कार्यक्षमता बढ़ती है।
  • सुबह दो गिलास शुद्धजल गुनगुना पियें। 1 चम्मच नींबू रस या आंवला रस अवश्य पियें।
  • ऐसा करने से कभी कब्ज नही होगी, व हमेशा युवा बने रहेंगे। बुढापा नही आएगा।
  • सुबह की शांतिमय शुरुवात पूरे जीवन को शांत, सुखद व समृद्ध बनाती है।
  • छोटे किन्तु अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य जिन्हें हम नजरअंदाज करते हैं। यही हमे उन्नत जीवन प्रदान कर सकते हैं।

जीवन को उन्नत करने के लिए सावधान रहें। सजग रहें। व कभी भी ना करें चार काम। इसमें समस्त उपयोगी जानकारी देने का प्रयास किया गया है।

आपको यह आर्टिकल “ना करें चार काम” अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों को भी शेयर करें।

ऐसी ही अनेक जानकारियों के लिए देखें

http://Indiantreasure.in

 

Spread the love

9 thoughts on “ना करें चार काम!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!