21 Tips For Healthy Hair | बालों की सभी समस्याओं से पाएं छुटकारा Total Post View :- 393

21 Tips For Healthy Hair | बालों की सभी समस्याओं से पाएं छुटकारा

21 Tips For Healthy Hair – बालों की सभी समस्याओं से पाएं छुटकारा – आज हम आपको अत्यंत महत्वपूर्ण Tips बताएंगे। इनका उल्लेख रावण संहिता के अनेक विध उपचार खंड में किया गया है। मेघनाथ विरचित प्राचीन रावणसंहिता के लेखक पं. शिवकांत झाँ हैं।

सभी जानते हैं कि रावण बहुत विद्वान था। उसे चारों वेदों का ज्ञान था। चिकित्सा शास्त्र का भी विशेष ज्ञान था। रावण संहिता में बाल सम्बन्धी समस्या का समाधान बताया गया है।

यदि आप भी बाल से सम्बंधित समस्याओं से परेशान हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी। अवश्य पढ़ें व जरूरतमंद व्यक्तियों को भी बताएं। बिना देर किए हम आपको बताते हैं 21 Tips For Healthy Hair

21 Tips For Healthy Hair

  1. मेथीको पानी के साथ पीसकर बालों में लगाने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है। तथा रूसी दूर हो जाती है
  2. आंवले को मेहंदी की पत्तियों के साथ पीसकर वालों की जड़ों में लगने से बाल काले, मुलायम, घने और लंबे होते हैं।
  3. नीम के पत्तों के साथ समभाग बेर की पत्तियों को अच्छी तरह पीसकर , उसका उबटन या लेप सिर पर लगाकर 12 घंटे बाद धो डालें। एक मास के प्रयोग से ही नये बाल उग जाते हैं और गंजापन दूर हो जायेगा।
  4. बाल गिरने की शिकायत से परेशान हो, अथवा सिर में दर्द हो, तो मेहंदी को नारियल के तेल में पकाकर सिर में लगायें। इस लेप को कुछ देर तक सिर पर लगा रहने दें। ऐसा कुछ दिन करने से बाल गिरने बन्द होते हैं।
  5. किशमिश बढ़िया 100 ग्राम, आँवला 50 ग्राम – दोनों को खरल में पीस लें। प्रयोग के समय जितना चाहिये लेकर पानी मिलाकर गंजेपन के स्थान पर लेप करें। कुछ समय प्रयोग करने पर बाल उगने शुरू हो जाते हैं। यह योग आसान तथा शीघ्र गंज रोग को दूर करता है।
  6. रस कपूर 3 पत्ती, सुहागा, शुद्ध गन्धक, शुद्ध मुर्दासंग, सफेद कत्था तथा पनवाड़ के बीज प्रत्येक 3 ग्राम, पीली वैसलीन 25 ग्राम इन सबका चूर्ण करके आपस में मिलाकर एक कप में वैसलीन मिलाकर गंजेपन पर सुबह और रात को लगाये। सात्विक भोजन करें। पाँचवें दिन से बाल आने शुरू हो जायेंगे।
  7. हरी मेहँदी के पत्तों को पीसकर समान भाग सरसों के तेल में पकायें। जब तेल मात्र शेष रह जायें । तो उताकर छानकर रख लें। इस तेल का 15 दिनों तक प्रयोग करने से बालों का झड़ना रूक जाता है और बाल रेशम की तरह लम्बे और कोमल हो जाते हैं।
  8. कागजी नीबू का रस 5 ग्राम तथा कलमी शोरा एक भाग लेकर मिला लें। बालों में नित्य लगाने से बाल गिरना रुक जायेंगे।
  9. बालों को झड़ने से बचाने हेतु अरहर की दाल पीसकर नीबू का रस मिलाकर बालों में लगायें। दो घण्टें बाद धो लें।
  10. बाल झड़ रहे हो, गंजापन करीब हो तो जेबोरेण्डी (मदर टिचर) शुद्ध नारियल में मिलाकर बालों की जड़ों में रगड़े। बाल झड़ना बन्द हो जायेंगे।
  11. यदि सिर के बाल तेजी से झड़ते हो तो तुलसी के बीजो को बेल एवं नीम की पत्तियों के साथ उबालकर, उससे बाल धोने से लाभ होता है।
  12. बाल झड़ने पर प्याज का रस बालों में लगाएँ। बाल सूखने पर धो डालें।
  13. बाल उड़े हुये स्थान पर लहसुन का रस लगायें और सूखने दें। इस तरह 3 बार नित्य लहसुन का रस कुछ सप्ताह लगाते रहने से गंज के स्थान पर बाल आ जायेंगे।
  14. नारियल तेल को जल में मिलाकर सिर में मलने से बालों का झड़ना रुक जायेगा।
  15. सिर पर कही से बालों का गुच्छा या चकत्ता उड़ गया तो वहाँ नीबू नित्य एक-दो माह तक रगड़ते रहें। ऐसा करने से बाल उग जायेगा।
  16. गाजर कद्दूकस कर दही में डालें, ढक्कन बन्द करके गर्म करें फिर शहद मिलायें ।
  17. फूलगोभी व पत्तागोभी तथा चौलाई खाने से बाल कम टूटते हैं।
  18. उड़द की दाल को उबालकर सिल पर पीसें। सोते समय सिर पर लेप कर दें।
  19. एक नींबू के रस में चार चम्मच नारियल का दूध डालकर खोपड़ी पर मलने से बाल टूटना रूक जाता है। यह घोल सिर धोने के एक घण्टा पहले लगायें। इस क्रिया को प्रति सप्ताह दोहरायें।
  20. आँवले के रस की मालिश सिर पर करें। गंजापन दूर हो जायेगा।
  21. दाढ़ी के बाल झड़ते हो और गोल-गोल निशान पड़ते हों, जमाल घोटे के बीज को नींबू के रस में ताजे चूने के साथ सड़ाकर लेप बना लें। इसके लगाने से वहाँ छाले पर जायेंगे।

निष्कर्ष | 21 Tips For Healthy Hair | बालों की सभी समस्याओं से पाएं छुटकारा

आशा है उपरोक्त 21 Tips For Healthy Hair | बालों की सभी समस्याओं से पाएं छुटकारा से सम्बंधित से सम्बंधित जानकारी आपको अवश्य पसंद आई होगी।

अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!