Total Post View :- 505

वटसावित्री व्रत – पूजा-सामग्री लिस्ट

वटसावित्री व्रत ; पूजा-सामग्री लिस्ट – वटसावित्री व्रत सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु व निरोगी जीवन के लिए करती हैं। व्रत की तैयारी में 4 दिन पूर्व से ही महिलाएं अति उत्साह के साथ जुट जाती हैं।

जिनकी अभी अभी शादी हुई हो और वे भी इस पूजन को करना चाहती हैं । किंतु क्या तैयारी करें समझ नहीं आता। अक्सर सारी तैयारी करने के बाद भी कुछ न कुछ सामग्री भूल जाती हैं ।

अब आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए वटसावित्री व्रत – पूजा-सामग्री की लिस्ट प्रस्तुत कर रहे हैं। जिससे आपको सामग्री जुटाने में कोई भूल नहीं होगी।

वटसावित्री व्रत – पूजा-सामग्री की लिस्ट

Sl.
No.
पूजा-सामग्री
(हिंदी में)
पूजा-सामग्री
(इंग्लिश में)
01.चावल के आटे और हल्दी का घोल (जिसे ऐपन कहते हैं)Rice flour and turmeric solution (known as appen)
02.12 आटे की गोलियां बांस की सिंक में फंसा लेंTuck 12 flour balls in a bamboo sink
03.बांस का हथपंखाbamboo hand fan
04.कच्चा सूत की गड्डीraw cotton thread bundle
05.कच्चे सूत को 12 बार लपेटकर हल्दी से रंगी गई 2 माला2 mala/ haar colored with turmeric by wrapping raw yarn 12 times
06. रात भर पानी मे भिगाये हुए काले चनेBlack gram soaked in water overnight
07.मौसमी फल – कच्चे, पके आम, तरबूज, खरबूजाSeasonal fruits – raw, ripe mangoes, watermelon, cantaloupe
08.30 बरगद (आटे में गुड़ मिलाकर गोलाकार लोई बनाकर घी या तेल में तलकर बनाया जाता है।)Banyan (Jaggery mixed with flour and made into round balls and fried in ghee or oil.)
09.गौरी गणेश (हल्दी, सुपारी, मिट्टी, आटे या गाय के गोबर से बने हुये गणेश गौरी)Gauri Ganesh (Ganesh Gauri made from turmeric, betel nut, clay, flour or cow dung)
10.पूजा के लिए गंगाजल मिश्रित जलGangajal mixed water for worship
12.आचमन के लिए जल अलग सेseparate water for achaman
13.3 दीपक (1 दीपक गणेश गौरी , 1 दीपक बरगद के पेड़ पर, एक दीपक आरती के लिए)3 lamps (1 lamp Ganesh Gauri, 1 lamp on the banyan tree, one lamp for aarti)
14.अठवाई ( छोटी पूड़ी 30 (12 ×2 बरगद में, 2 गणेश गौरी में, 4 अन्य)Athwai (Chhoti Poori 30 (12 × 2 in Banyan, 2 in Ganesh Gauri, 4 others)
15.जनेऊ जोड़ा गणेश गौरी के लिएjaneu joda for ganesh gauri
16.फूल, बेलपत्ती, दूबाflowers, vine leaves, duba
17.कपूरKapoor
18.दक्षिणा के लिए कलदार सिक्केKaldar coins for Dakshina
19.नारियलCoconut
20.हल्दी, कुमकुम, अक्षतTurmeric, Kumkum, Akshat
21.16 श्रृंगार की समस्त सामग्री ( कांच की चूड़ी, बिंदी, महावर, मेंहन्दी, काजल, कर्णफूल, मंगलसूत्र, मांगटीका, पायल, बिछुआ, लाल साड़ी आदि जो भी सुविधा हो।16 All the material of makeup (Bangle, Bindi, Mahavar, Henna, Kajal, Ear flower, Mangalsutra, Mangtika, Payal, Nettle, Red Saree etc.
वटसावित्री व्रत – पूजा-सामग्री की लिस्ट | Vatsavitri Vrat – List of Puja Samagri

अंत में

आशा है आपको वटसावित्री व्रत की पूजा-सामग्री की लिस्ट अवश्य उपयोगी साबित होगी। उपरोक्त सामग्री में यदि कोई सामग्री छूट रही हो तो, उसे आप कमेंट में अवश्य बताएं। ताकि अन्य लोग उसका लाभ उठा सकें। और इस लिस्ट में उस नाम को जोड़ा जा सके ।

सम्बंधित जानकारी को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!