नमस्कार दोस्तों! यंग और चमकदार स्किन के लिए ग्लूटाथिओन ही जिम्मेदार है। जो हमारे शरीर में अपने आप निर्मित होने वाला प्राकृतिक तत्व है। इसका काम फ्री रेडिकल्स को बेहतर करना और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर करना अर्थात डिटॉक्सिफाइड करना है।
यह बढ़ती हुई उम्र के साथ होने वाले त्वचा के बदलाव को रोकता है। और त्वचा से काले दाग धब्बे पिगमेंटेशन झुर्रियां आदि दूर करता है। यह त्वचा के रंग को भी निखारता है। बाहरी प्रदूषण से हमारी त्वचा की देखभाल और सुरक्षा करता है। आज जानेंगे कि कौन-कौन से तत्व हमारे शरीर में ग्लूटाथिओन को बढ़ाने में मदद करते हैं। और यह क्या काम करता है
ग्लूटाथिओन क्या काम करता है!
- जी हां! ग्लुटाथिओन का निर्माण हमारे खानपान और लाइफ स्टाइल पर ही निर्भर करता है।
- यह शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक होता है तथा बॉडी के हर एक सिस्टम, फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए भी बहुत जरूरी होता है।
- यह एजिंग की प्रक्रिया को स्लो कर देता है तथा
- मेलेनिन को भी कंट्रोल करता है जिससे स्किन का कलर गोरा होता है।
- आजकल इसके कई सप्लीमेंट का भी उपयोग किया जाता है।
- जैसे टेबलेट, इंजेक्शन, साबुन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स आदि इन सबमें ग्लूटाथिओन का उपयोग किया जाता है।
- किंतु प्राकृतिक तरीके से शरीर में इसके निर्माण को बढ़ावा देने के लिए
- हमारा खान-पान और रहन-सहन ही मुख्यतः जिम्मेदार होता है।
यंग और चमकदार स्किन के लिए ग्लूटाथिओन निर्मित करने वाले आहार!
- यंग और चमकदार स्किन के लिए शरीर में ग्लुटाथिओन का बनना बहुत आवश्यक है।
- जोकि अतिरिक्त मेडिसन खाने, पॉल्यूशन, रेडिएशन और टॉक्सिंस के कारण कम होने लगता है।
- इसे बढ़ाने के लिए हमें अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव लाने होंगे।
- हेल्दी एक्सरसाइज और हेल्दी फूड, फ्रेश सब्जी और फ्रूट्स खाकर हम इसे निर्मित कर सकते हैं।
- जिसके लिए सल्फर युक्त आहार करें। जैसे ब्रोकली, लहसुन, प्याज (विनेगर में 4 घण्टे भिगोने के बाद) आदि।
- विटामिन सी का उपयोग अधिक मात्रा में करें। नीबू, संतरा, आंवला आदि खट्टी चीजों में एंटी एजिंग गुण होते हैं।
- सेलेनियम युक्त आहार करें। जैसे राजमा इसे पानी में उबालकर नमक डालकर खाएं।
- लगभग 25 पत्ते फ्रेश पालक, एवं चार खुबानी (अवाकाडो) रोज खाने से बहुत मात्रा में ग्लुटाथिओन बनता है।
- पनीर व दूध से बनी हुई सभी चीजें दूध, दही, छाछ, लस्सी ग्लूटाथिओन को बनाते हैं।
- हल्दी एक्सट्रैक्ट की कुछ बूंदे पानी में डालकर पीने से बहुत तेजी से ग्लूटाथिओन निर्मित होता है।
- भिंडी के लस में बहुत मात्रा में ग्लुटाथिओन पाया जाता है।
- अच्छी और गहरी नींद तथा एक्सरसाइज नियमित करने से शरीर में अपने आप ही ग्लूटाथिओन बनने लगता है।
- अल्कोहल और स्मोकिंग ग्लूटाथिओन के दुश्मन है, अतः इनसे बचें।
अंत में!
बढ़ती हुई उम्र को रोकने और यंग और चमकदार स्किन पाने के लिए ग्लूटाथिओन को बढ़ाने वाले आहार करें। एक्सरसाइज करें और अल्कोहल और स्मोकिंग से दूर रहें। ग्लूटाथिओन आपके चेहरे से पिगमेंटेशन दाग धब्बे झुर्रियों को दूर करके एजिंग को स्लो करता है। साथ ही यह त्वचा के रंग को भी निखार आता है।
अतः संबंधित जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अवश्य शेयर करें। हम इसी तरह आपको नई नई चीजों से अपडेट करते रहेंगे। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए देखते रहे आपकी अपनी वेबसाइट
संबंधित पोस्ट भी अवश्य पढ़ें।
क्या आप जानते हैं : बुढापा रोकने के उपाय ?
हाथों की झुर्रियां दूर करना चाहते हैं तो जानिए अचूक उपाय!
चेहरे से झुर्रियां मिटाने की क्रिया-बोटोक्स उबले आलू से करें बोटोक्स ट्रीटमेंट!
नमस्कार! मैं रेखा दीक्षित एडवोकेट, मैं एडवोकेट ब्लॉगर व युट्यूबर हूं । अपने प्रयास से अपने पाठकों के जीवन की समस्याओं को दूर कर ,जीवन में उत्साह लाकर खुशियां बांटना चाहती हूँ। अपने अनुभव एवं ज्ञान के आधार पर मैंने अपने ब्लॉक को सजाया संवारा है, जिसमें आपको योग ,धार्मिक, दर्शन, व्रत-त्योहार , महापुरुषों से संबंधित प्रेरक प्रसंग, जीवन दर्शन, स्वास्थ्य , मनोविज्ञान, सामाजिक विकृतियों, सामाजिक कुरीतियां,धार्मिक ग्रंथ, विधि संबंधी, जानकारी, स्वरचित कविताएं एवं रोचक कहानियां एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां उपलब्ध हो सकेंगी । संपर्क करें : info.indiantreasure@gmail.com