Total Post View :- 1346

कैसे बनें आत्मनिर्भर; जानिए 11 टिप्स! How to become self dependent; Know 11 tips!

कैसे बनें आत्मनिर्भर जानिए कुछ बातें जिन्हें अपनाकर आप आत्मनिर्भर बन सकते है।

आत्मनिर्भर जीवन सर्वश्रेष्ठ होता है।पराधीन सपनेहु सुख नाहिं। पराश्रित जीवन एक गुलाम का जीवन होता है।

वहीं पराश्रित जीवन निकम्मेपन का अहसास कराता है।जीवन का सबसे बड़ा दुःख ही पराश्रित होना है।

आज इस लेख के माध्यम से आपकी इस समस्या का समाधान आप तक पहुंचाने का प्रयास करती हूं।

सम्भवतः इसे पढ़ के व समझकर आप जीवन के सबसे बड़े दुख (पराश्रितता) से अवश्य छुटकारा पा जाएंगे।

तो तैयार हो जाएं स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए।आइए शुरू करते हैं…..

1. स्वयं की दिनचर्या निर्धारित करें – Set your own routine –

Having a proper routine adds up to self dependence.
  • जैसे निश्चित समय पर उठना।
  • नित्यकर्मों को करना ।
  • सब कुछ निश्चित व नियमित होना चाहिए।
  • व सम्बंधित सारे कार्य स्वयं से ही करें।
  • जैसे नहाने का पानी, टूथपेस्ट, टॉवल कपड़े आदि जो भी आवश्यकता की चीजें हैं ,उन्हें स्वयं ही व्यवस्थित करें।
  • किसी से मांगे नही।

अवश्य पढें।     कैसे बनाएं सकारात्मक सोच !How to make positive thinking!

2- नियमित देव आराधना अवश्य करें- must Worship regularly-

Pray daily and build self confidence.
  • प्रतिदिन देवपूजा व आराधना अवश्य करें।
  • इससे मनोबल बढ़ता है और प्रेरणा मिलती हैं।
  • सभी काम छोड़कर सबसे पहले ईश्वर का आशीर्वाद अवश्य लें ।
  • अधिक नही तो कम से कम 2 मिनट का समय अवश्य भगवान से प्रतिदिन प्रार्थना करें।

3- स्वध्याय अवश्य करें – Do self-study

Self study makes you independent.
  • प्रतिदिन कम से कम 1 घण्टा अवश्य ही अच्छा साहित्य पढें।
  • समाचार पत्र, धार्मिक ग्रन्थ, महापुरुषों के जीवन चरित्र आदि का अध्ययन करें।
  • यह स्वाध्याय हमे समाज से अवगत कराता है ।
  • तथा वर्तमान में समाज मे क्या चल रहा है आदि की जानकारी होती है।
  • हम अपडेट होते हैं। (कैसे बनें आत्मनिर्भर जानिए)

4- नाश्ता अवश्य करें- Must have breakfast-

Never skip your breakfast
  • प्रतिदिन एक निश्चित समय मे पौष्टिक नाश्ता अवश्य करें।
  • सुबह का नाश्ता पूरे दिन ऊर्जा प्रदान करता है।
  • नाश्ता के लिए भी जितना हो सके स्वयं ही व्यवस्था करने का प्रयास करें।
  • यह निर्धारित करें कि आपको क्या नाश्ता करना है।
  • स्वयं नाश्ता परोस कर लें।
  • इस तरह छोटे छोटे कार्य स्वयं करने से आप मानसिक रूप से सबल बनेंगे।

कैसे रहें सदा प्रसन्न; डालें केवल एक आदत !How to stay happy always; Add only one habit!

5- व्यक्तिगत कार्यों को करें- Do individual tasks-

Complete your routine task daily.
  • अब कम से कम 3 घण्टे तक विद्यार्थी हों तो अध्ययन करें।
  • गृहिणियां घर के कार्य करें।
  • जॉब वाले अपना जॉब वर्क करें।
  • ये सभी कार्य बिना किसी की मदद से हो सके तो अकेले करें।
  • अकेले कार्य करने से आत्मविश्वास बढ़ता है।        ( कैसे बनें आत्मनिर्भर जानिए)

6- नियमित भोजन करें – Eat regular meals –

Balanced diet is a must.

  • भोजन के समय पर नियमित व निश्चित भोजन करें।
  • भूख से आधा भोजन करें।
  • स्वयं भोजन परसें।
  • थाली, चम्मच, पानी, घी, मिर्च, अचार, पापड़, गुड़,मिठाई, टॉवल जो भी आवश्यकता की चीजें हैं, स्वयं ही लें।
  • दूसरों से कुछ न मांगे।
  • भोजन के पश्चात अपनी थाली को स्वयं धोकर यथास्थान रखें।
  • ऐसा करने से आपके व्यक्तित्व में एक सूक्ष्म परिवर्तन आएगा ।
  • आप जिम्मेदार बन जाएंगे। (कैसे बनें आत्मनिर्भर जानिए)

अवश्य पढ़ें?कैसे पाएं खोया आत्मविश्वास ? अचूक तरीके !

7- कभी कभी अकेले बाहर जाए- Sometimes go out alone-

Sometimes,do things alone.
  • किसी कार्य से बाजार जाना हो, तो अकेले ही जाएं।
  • पार्क जाना हो या फ़िल्म देखने जाना हो, घूमने जाना हो तो अकेले ही चले जाएं।
  • हर समय साथ ढूंढने की जरूरत नहीं है।
  • इससे आपका आत्मविश्वास सुदृढ़ होगा। 

8- छोटे छोटे कार्यों की जिम्मेदारी लें – Take responsibility for small tasks –

Learn to take responsibilities. 
  • घर मे होने वाले छोटे छोटे कार्यों की जिम्मेदारी लें ।
  • जैसे – सब्जी लेना, दूध लेना, पानी की मोटर चलाना, वाशिंग मशीन चलाना, बाथरूम सफाई, गार्डनिंग करना।
  • अपने वाहन धोना, कपड़े जमाना, जूते चप्पल व्यवस्थित करना, घर के जाले साफ करना, आदि।
  • बहुत से छोटे छोटे कार्य हैं ,जिन्हें करके आप घर की व्यवस्था में तो योगदान देंगे ही साथ ही आत्मनिर्भर भी महसूस करेंगे।

9- अपने अंदर कला या कोई शौक पैदा करें- Create art or any hobby in yourself –

Explore your creative self.
  • प्रत्येक व्यक्ति में कोई न कोई कला अवश्य होती है।
  • उसे पहचानें और उसे निखारें।
  • यही कला आपको अति महत्वपूर्ण बनाकर समाज मे सम्मान दिलाएगी।
  • फिर वो कला चाहे भोजन पकाना हो ,संगीत हो , नृत्य हो, कॉमेडी हो , रंगोली, मेहंदी, गार्डनिंग, अध्ययन हो।
  • अखबार पढ़ना, संगीत सुनना, योगाभ्यास कुछ भी क्यों न हो।
  • अपने हुनर की नियमित आराधना एक दिन अवश्य आपको ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

10- धन कमाना सीखें- Learn to earn money-

Learn to make money.
  • यदि आप बेरोजगार हैं तो उचित तरीके से व अपने हुनर व परिश्रम से धन कमाने का प्रयास निरन्तर करें।
  • कभी हताश न हों, एक न एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी।
  • जब तक सफल न हों तब तक प्रयास निरन्तर करते रहें।
  • लोग क्या कहेंगे,कभी न सोचें।
  • एक बार सफल हो जाने के बाद आपके सँघर्ष व असफलताओं को कोई याद नही रखने वाला।
  • अतः सफल होने का निरन्तर प्रयास करें।(कैसे बनें आत्मनिर्भर जानिए)

11- धन संचय करें – Save money –

Save money, it helps.
  • धन का संचय करना धन कमाने से भी ज्यादा कठिन होता है।
  • संचित धन विपत्ति का सबसे बड़ा व सबसे सच्चा मित्र होता है।
  • आवश्यकताएं अधिक होती है,उन्हें नियंत्रित करना, व उनकी उचित रूप से पूर्ति करना बहुत बड़ी कला है।
  • अन्यथा गलत जगह पर खर्च व सही जगह पर की गई बचत खिन्नता व दुख का कारण बन जाती है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए क्या करना चाहिए ? जानने के लिए देखें।    https://youtu.be/JAjbfemOcOY

ऐसी ही अत्यंत रोचक व जरूरी जानकारी पाने के लिए हमारी साइट पर क्लिक करें…      http://Indiantreasure.in

कैसे बनें आत्मनिर्भर जानिए  यह जानकारी आपको अच्छी लगे तो अपने मित्रों व परिवारजनों को भी भेजें।

Spread the love

10 thoughts on “कैसे बनें आत्मनिर्भर; जानिए 11 टिप्स! How to become self dependent; Know 11 tips!

  1. Great article!!
    Loved where you explained about the importance of Going Out Alone & developing any hobby for oneself!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!